🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

Jhansi: हत्या का आरोप साबित होने पर आरोपी को आजीवन कारावास

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 76 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Jhansi: हत्या का आरोप साबित होने पर आरोपी को आजीवन कारावास

झांसी, उत्तर प्रदेश: सत्र न्यायाधीश जफीर अहमद की अदालत ने हत्या का आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने पांच साल पुरानी घटना में फैसला सुनाया। अभियुक्त ने कुल्हाड़ी से हमला कर गांव के ही एक व्यक्ति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव व रविप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि टोड़ी फतेहपुर के ग्राम पडवाहा निवासी साहब सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि 26 मई 2017 की शाम तकरीबन पांच बजे वह अपने भाई रमाकांत पटेल (40) व पिता द्वारिका प्रसाद के साथ घर के बाहर बैठा था।

इसी दरम्यान गांव का ही आशाराम उर्फ भदोरिया हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर आया और भाई को गाली देते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ समझ पाता, उसने कुल्हाड़ी से भाई पर तबातोड़ हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह खेतों की ओर से भाग गया भाई माकांत पटेल को आननफानन में मऊरानीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद आशाराम उर्फ भदौरिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया, जिसे अदा न करने पर दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

« पिछली ख़बर छठ पूजा के लिए घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत... अगली ख़बर » एक जिला एक उत्पाद योजना में सॉफ्ट टॉयज शामिल...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें