🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

Karauli: खेत में कार्य कर रही महिला की सर्पदंश से मृत्यु

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: खेत में कार्य कर रही महिला की सर्पदंश से मृत्यु

सूरौठ, करौली: सूरौठ कस्बे में शनिवार को सुबह अपने खेत में कृषि कार्य कर रही एक 29 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। महिला की मृत्यु से कस्बा सूरौठ में मातम छा गया।

कस्बा सूरौठ निवासी महिला शिमला देवी (29) पत्नी दिनेश चंद मीणा शनिवार को सुबह 9 बजे के करीब अपने घर के पास स्थित खेत में कृषि कार्य कर रही थी इसी दौरान जहरीले सर्प ने शिमला देवी को डस लिया।आस-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शिमला देवी के सर्प के काटने की सूचना परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा महिला को बेहोशी की अवस्था में हिंडौन के जिला अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सर्पदंश से महिला की मृत्यु होने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

« पिछली ख़बर Karauli: संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ... अगली ख़बर » इंदिरा रसोई पर मिलने वाले भोजन का स्वाद चखा, सभी ने की तारीफ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें