🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

Karauli: संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 69 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सूरौठ, करौली: सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया यह प्रमोद तिवाड़ी ने बताया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भरतपुर एवं करौली की टीम के बीच खेला गया जिसमें भरतपुर की टीम विजयी रही। उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सूरौठ ग्राम पंचायत की सरपंच पिंकेश शर्मा थी तथा अध्यक्षता पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत ने की।

कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा खेलकूद प्रभारी मुकेश शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीलोती के प्रधानाचार्य धर्म सिंह मीणा, शारीरिक शिक्षक संघ प्रारंभिक शिक्षा के जिलाध्यक्ष राजेश सहारिया, राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजीव शुक्ला, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बाबा, डॉ चेतन प्रकाश शर्मा , समाजसेवी धर्म सिंह मीना पटेल का पुरा, अखिल भारतीय युवा जाट महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह एवं रूप नारायन मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विश्राम मीणा एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि सरपंच पिंकेश शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।मंच संचालन शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने किया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विश्राम मीणा, शारीरिक शिक्षक योगेंद्र सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह मीणा, गोविंद मीणा, शशि जांगिड़, गब्बर सिंह, प्रदीप, रज्जो धोबी, विनीत मीना, हेमराज, विनोद, राजेंद्र मीना, राजेश मीना, गजेंद्र, केदार आदि ने अतिथियों का माला साफा पहनाकर तथा शॉल उढ़ाकर अभिनंदन किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पिंकेश शर्मा ने कहा कि हार और जीत खेल के हिस्से हैं इसलिए खिलाड़ियों को पराजय से हताश नहीं होना चाहिए तथा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिताओं के आयोजन से भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है तथा अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

स्पोर्ट्स क्लब सूरौठ के तत्वाधान में आयोजित संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता मे भरतपुर ,धौलपुर, सवाई माधोपुर ,करौली की दर्जनभर टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भरतपुर व करौली के मध्य हुआ। इस मैच में भरतपुर ने करौली को 6 अंकों से हराया। उद्घाटन मैच में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय किया। 2 दिन तक चलने वाली बास्केटबॉल प्रतियोगिता का 30 अक्टूबर को समापन किया जाएगा।

« पिछली ख़बर 31 अक्टूबर से पहले करवाए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ बीमा म... अगली ख़बर » Karauli: खेत में कार्य कर रही महिला की सर्पदंश से मृत्यु...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें