🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

इंदिरा रसोई पर मिलने वाले भोजन का स्वाद चखा, सभी ने की तारीफ

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 59 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
इंदिरा रसोई पर मिलने वाले भोजन का स्वाद चखा, सभी ने की तारीफ

इंदिरा रसोई पर मिलने वाले भोजन का स्वाद चखा और सभी ने की तारीफ।

Indira Rasoi: कोई भी प्रदेशवासी भूखा ना रहे, इसी सोच के साथ राजस्थान सरकार द्वारा संचालित इंदिरा रसोईयों का विस्तार करते हुए, कुछ समय पहले राज. प्रदेश में 500 से अधिक इंदिरा रसोईयों का एक साथ वर्चुअल शुभारंभ राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने किया था, इसी सूची में शामिल संजय नगर स्थित इंदिरा रसोई पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष - मोहन जेवरिया, वार्ड पार्षद - विजेंद्र सैनी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशी - अनिल शर्मा, संजय नगर विकास समिति के अध्यक्ष आत्माराम वैष्णव, व्यापार मंडल एवं समन्वय समिति संजय नगर के महासचिव - सूरज कुमार शेरसिया, संजय नगर विकास समिति के कोषाध्यक्ष - सुखराम जाटावत, ठेकेदार श्यामलाल गढोलिया, स्थानीय मुरारी लाल सोनी, राजू गोठवाल, गणेश पचारिया आदि पहुंचे और इंदिरा रसोई में बैठकर एक साथ भोजन किया। 

इस अवसर पर इंदिरा रसोई पर उपस्थित सभी लोगों ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि अभी तक प्रदेशवासी कोरोनावायरस का दंश झेल रहे हैं तो दूसरी ओर राजस्थान सरकार उनके हित में भोजन की व्यवस्था भी कर रही है।

इस अवसर पर इंदिरा रसोई संचालक बाबूलाल राणा ने उपस्थित सभी लोगों से भोजन की गुणवत्ता व स्वाद के बारे में जानकारी ली और कहा कि जो भी कमियां पाई जाएगी, उसमे शीघ्र ही सुधार किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस नेता अनिल शर्मा का केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।

« पिछली ख़बर Karauli: खेत में कार्य कर रही महिला की सर्पदंश से मृत्यु... अगली ख़बर » मोहनलाल बारूपाल पैनल ने किया मतदाताओं से संपर्क...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें