🕒 30 June 2026, Tuesday
शिक्षा

UP PCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 का रिजल्ट हुआ घोषित,जाने कौन किया टॉप

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 80 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
UP PCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 का रिजल्ट हुआ घोषित,जाने कौन किया टॉप

UPPCS 2021 Result: उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग से छात्र छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खबर आ रही है, यूपीपीएससी के तरफ से PCS 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। घोषित रिजल्ट के आधार पर कुल 678 पदों के लिए 627 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। यूपी UPPCS में प्रथम स्थान पर अतुल कुमार सिंह और दूसरे स्थान पर सौम्या मिश्रा और तीसरे स्थान पर अमनदीप ने टॉप किया है। दूसरे और तीसरे नंबर के PCS टॉपर उत्तर प्रदेश के जिले प्रतापगढ़ से हैं।

UPPCS टॉपर अतुल कुमार सिंह ने क्या कहा

पीसीएस टॉपर अतुल सिंह ने कहा है की हमने चार बार 2015 से लेकर 2021 तक परीक्षा दिया था लेकिन हमको IAS की परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाई,लेकिन असफल होने से अतुल निराश नहीं हुए और अतुल ने कहा की हमने और कड़ी मेहनत और लग्न से तैयारी शुरू कर दी, अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दो बार UPPCS में चयन हुआ,तीसरी बार भी PCS की परीक्षा में शामिल हुए। और लेकीन सफलता नहीं मिली फिर अतुल ने अपने कड़ी मेहनत की वजह से PCS परीक्षा में टॉप कर दिया। और साबित कर दिया की अगर मेहनत किया जाए तो कुछ भी संभव है।और वह आज लाखों को लोगो के लिए प्रेरणा श्रोत बन गए।

कोर्ट में पड़ा था PCS परीक्षा

रिजल्ट को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव ने जारी किया है. लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट से सिंगल बेंच के फैसले को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच रद्द किए जाने के बाद रिजल्ट को जारी कर दिया है. आपको याद दिला दे कि PCS भर्ती में 5 फ़ीसदी पूर्व सैनिकों को आरक्षण को लेकर मामला हाईकोर्ट में पड़ा था. लेकीन लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया है।

पिछले साल हुए थे बाकी प्रक्रिया

रिजल्ट घोषित होने से पहले UP PCS 2021 की भर्ती परीक्षा का आवदेन प्रक्रिया पिछले साल निकाला गया था.UP PCS भर्ती परीक्षा में लगभग सात लाख परीक्षार्थीयों ने फॉर्म को आवेदन किया था.लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में साढ़े तीन लाख के करीब ही
छात्र छात्रा इस परीक्षा में शामिल हो सके। जिनमें से प्रारंभिक परीक्षा में सिर्फ 5957 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. इसके बाद फिर मुख्य परीक्षा के बाद कमीशन ने मुख्य परीक्षा में 1285 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था और इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया था. सितंबर के महीने में इन सभी पास UPPCS के परीक्षार्थियों का इंटरव्यू लिया गया था।

« पिछली ख़बर शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल 2 के पद कम करने पर अभ्यर्थियों में... अगली ख़बर » SSC GD Constable 2022: 24 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें