🕒 30 June 2026, Tuesday
शिक्षा

SSC GD Constable 2022: 24 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 82 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
SSC GD Constable 2022: 24 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती

SSC GD Constable 2022: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPFs), सचिवालय सुरक्षा बल (Secretariat Security Force) और असम राइफल्स (Assam Rifles) में राइफलमैन (GD) और स्वापक नियंत्रण ब्युरो (Narcotics Control Bureau) एग्जामिनेशन में सिपाही (Sepoy) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इसमे रुचि रखते है वह आवेदन कर सकते है पंजीकरण की तारीख 27 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक हैं। यह भर्ती कुल 24,369 पदों पर होगी।

23 वर्ष की उम्र के 10 पास अभ्यर्थी ही कर सकेंगे आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है की आवेदक अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2000 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। एक और बात हम आपको बता दे की एससी/एसटी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी/एक्स-सर्विसमेन के लिए 3 वर्ष, आदि की छूट दी गई है। आवेदक 30 नवंबर 2022 तक ही आवेदन कर सकते है इसके बाद आवेदन की तिथि समाप्त हो जाएगी।

SSC GD Constable 2022 आवेदन और चालान की तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां: 27 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय: 30 नवंबर 2022 (23:00) तक
  • ऑफलाइन चालान बनाने की अंतिम तिथि और समय: 30 नवंबर 2022 (23:00) तक
  • ऑनलाइन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय: 01 दिसंबर 2022 (23:00) तक
  • चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि: 01 दिसंबर 2022

SSC Constable 2022 शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility)

SSC Constable 2022 मे शारीरिक योग्यता पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में और 1.6 किमी की दौड़ 6 1/2 मिनट में पूरी करनी होगी।
इसी प्रकार महिला अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 8 1/2 मिनट में और 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हाईट - 170 सेमी
महिला अभ्यर्थियों के लिए हाईट - 157 सेमी
पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीना - 80 सेमी बिना फुलाए और कम से कम 5 सेमी का फुलाव
वजन - शारीरिक ऊंचाई के अनुरूप निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

« पिछली ख़बर UP PCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 का रिजल्ट हुआ घोषित,... अगली ख़बर » सावधान : सीबीएसई के नाम से फेक वेबसाइट , सावधान रहे...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें