🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

टोडाभीम कांग्रेस नेत्री बनी भारत जोड़ो यात्रा की ध्वजवाहक

द्वारा अजीम खान 📅 15 Jul 2023 👁️ 67 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
टोडाभीम कांग्रेस नेत्री बनी भारत जोड़ो यात्रा की ध्वजवाहक

ध्वजवाहक बनना मेरे लिए गौरव की बात : आरती मीना टोडाभीम

टोडाभीम, करौली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व मे कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए शुरू हुई 3500 किलोमीटर की भारत जोडो यात्रा हजारो यात्रीयो के साथ रविवार शाम को राजस्थान के झालावाड जिले के झालारपाटन मे प्रवेश की जहा पर भारत जोडो यात्रा का स्वागत करने के लिए पुरे राजस्थान से सैकड़ो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता झालावाड पहुचे। टोडाभीम कांग्रेस नेत्री आरती मीना भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने और प्रदेश यात्री के रूप मे यात्रा मे शामिल होने झालावाड पहुची।

सोमवार प्रात: 6 बजे काली तलाई झालरापाटन से राजस्थान मे भारत जोडो यात्रा की शुरुआत हुई जिसमे टोडाभीम से कांग्रेस नेत्री, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती मीना ने ध्वजवाहक के रूप मे यात्रा की अगुवाई की।

प्रदेश यात्री के रूप मे भारत जोडो यात्रा मे पहुची टोडाभीम कांग्रेस नेत्री आरती मीना ने बताया की ध्वजवाहक के रूप मे राजस्थान मे भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत के साथ यात्रा की अगुवाई के लिए ध्वजवाहक बनना उनके लिए गौरव की बात है। उन्हौन बताया की राहुल गांधी के नेतृत्व मे राजस्थान पहुची भारत जोड़ो यात्रा 18 दिन राजस्थान में रहेगी जिसमे 15 दिन यात्रा चलेगी और 2 दिन का विश्राम रहेगा। पहले दिन यात्रा 34.2 किलोमीटर चलेंगी। राजस्थान में औसतन एक दिन का यात्रा का 35 किलोमीटर का सफर होगा। भारत जोड़ो यात्रा रविवार रात मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश की। जहा पर चंवली गांव में राहुल गांधी एक किसान के खेत में रात्रि विश्राम किया और सोमवार सुबह 6 बजे काली तलाई, झालरापाटन से 14 किलोमीटर की यात्रा शुरू हुई। यात्रा राजस्थान में 7 जिले झालावाड़,कोटा,बूंदी,टोंक,सवाई माधोपुर,दौसा और अलवर से गुजरेगी। जिसका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।

« पिछली ख़बर हिंडौन में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर 6... अगली ख़बर » युवा कार्यक्रम के नेहरू युवा केंद्र करौली द्वारा मनाया गया अ...
Author
संपादक (Editor)

अजीम खान

मिशन की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार और संपादक।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें