🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

घर की चारदीवारी की दीवार गिरी, नीचे दबने से 15 वर्षीय किशोरी की मृत्यु

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 73 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
घर की चारदीवारी की दीवार गिरी, नीचे दबने से 15 वर्षीय किशोरी की मृत्यु

सूरौठ, करौली: गांव बाई जट्ट में शनिवार को घर की चारदीवारी की 8 फीट ऊंची दीवार गिरने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मृत्यु हो गई। दीवाल के नीचे दबने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दीवाल को हटाकर जब परिजन किशोरी को लेकर सूरौठ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोरी गांव बाई जट्ट के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।

बाई जट्ट निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोशन चौधरी ने बताया कि उसकी छोटी बहन निशा चौधरी (15) शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब अपने घर के आंगन में चारदीवारी के पास खड़ी हुई थी। अचानक चारदीवारी की 8 फीट ऊंची दीवाल निशा चौधरी के ऊपर गिर गई। दीवाल के नीचे दबने से निशा चौधरी पुत्री अशोक जाट गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने दीवाल के मलबे से निशा चौधरी को निकाला। परिजन तुरंत ही किशोरी को सूरौठ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मृत्यु से गांव में मातम छा गया। गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

« पिछली ख़बर बाजार में मिलती है मिलावटी मिठाईयां, ग्रामीण क्षेत्र में आज ... अगली ख़बर » 1.80 लाख रुपये की सात दिवस मे रिकवरी के आदेश...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें