🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

बदमाशों ने घर में घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 60 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बदमाशों ने घर में घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक महिला सहित चार लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मलारना डूंगर के रसूलपुरा गांव की है। मारपीट में गंभीर घायल रब्बानी के बयान के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला जमीन को लेकर पुरानी रंजिश का है। मारपीट में गंभीर घायल सभी लोगों को परिवार के अन्य सदस्यों ने निजी वाहन से मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया और लिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना को लेकर जानकारी ली। मारपीट में रब्बानी, फजरुद्दीन, फिरोज व एक महिला के चोट आई है।

गंभीर घायल रब्बानी पुत्र हिमायत अली ने बताया कि उसकी पत्नी भुट्टो अपने बाडे में लकड़ी लेने गई थी। तभी आरोपी दिलशाद ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की। डरी सहमी उसकी पत्नी भुट्टो अपने घर आ गई। इसी दौरान आरोपी दिलशाद, इशाक, नासिर, नफीस, शाहरुख, आलिम, इस्लाम, रबीक व आरोपियों की महिलाएं उसकी पत्नी का पीछा करते हुए उसके घर पर आ गए। लाठी और गंडासी से लैस होकर आए आरोपियों के डर से पीड़ित और उसकी पत्नी अपने मकान में घुस गए। सभी आरोपियों ने मकान में घुसकर लाठी गंडासी से भुट्टो और उसकी माता धापा के साथ मारपीट शुरू कर दी।m मारपीट की आवाज सुनकर उसका भाई फजरूद्दीन और भतीजा फिरोज बीच बचाव के लिए आया। तभी आरोपियों ने उनके साथ भी गंभीर मारपीट कर दी। जिसके चलते पीड़ित व उसके परिवार के व्यक्तियों के गंभीर चोट आई। फिलहाल पुलिस ने रब्बानी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं मलारना डूंगर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

« पिछली ख़बर Jaipur: सूखे नलों में पानी आने से ग्राम पंचायत में जल संकट स... अगली ख़बर » दमोह: तीन दलितों की गोली मारकर हत्या, चन्द्रशेखर आजाद बोले प...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें