🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

आरक्षकों के शव पहुंचे दमोह, प्रशासन अधिकारियों ने नम आंखों से पुष्प चक्र और श्रद्धांजलि अर्पित की…

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 41 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
आरक्षकों के शव पहुंचे दमोह, प्रशासन अधिकारियों ने नम आंखों से पुष्प चक्र और श्रद्धांजलि अर्पित की…

दमोह: देर रात्रि हटा थाना क्षेत्र में कार में सवार तीन आरक्षक और दो अन्य सिविल के लोग सड़क दुर्घटना की चपेट में आए थे, जिनमें दो की इलाज के दौरान जबलपुर में मौत हो गई। वहीं आरक्षक सहित 3 लोगों का इलाज जारी है, दोनों आरक्षकों के शव जबलपुर से पोस्टमार्टम के बाद दमोह पुलिस लाइन रक्षित केंद्र पहुंचे।

वहां पुलिस अधीक्षक दमोह डीआर तेनीवार,एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, एसडीओपी हटा वीरेंद्र बहादुर, टीआई हटा एचआर पांडे, टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत, टीआई विजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी दमोह देहात अमित मिश्रा, सूबेदार अभिनव, यातायात थाना प्रभारी लाखन सिंह, सूबेदार भारती आर्य, सब इंस्पेक्टर आरके द्विवेदी सहित और भी पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पुलिस विभाग में आज शोक की लहर है।

पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए अपने आप को संभालने की बात कही और कहा कि दोनों आरक्षकों के सभी जनों के साथ दमोह पुलिस आपके साथ है l

« पिछली ख़बर देर रात्रि हुए सड़क दुर्घटना में दो आरक्षकों की दुखद मौत, एस... अगली ख़बर » शासकीय उचित मूल्य दुकान बालाकोट तत्काल प्रभाव से निलंबित...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें