🕒 01 July 2026, Wednesday
मध्य प्रदेश

शासकीय उचित मूल्य दुकान बालाकोट तत्काल प्रभाव से निलंबित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
शासकीय उचित मूल्य दुकान बालाकोट तत्काल प्रभाव से निलंबित

दमोह अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गगन बिसेन ने अपयोजित सामग्री की राशि 6 लाख 36 हजार 955 रूपये भू-राजस्व की भांति वसूल करने एवं विक्रेता को पद से पृथक करने का आदेश किया जारी

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गगन बिसेन ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दीक्षा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम वन समिति बालाकोट द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बालाकोट उपभोक्ताओं को संपूर्ण सामग्री प्रदान नहीं किये जाने के आरोप में शासकीय उचित मूल्य दुकान बालाकोट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बिसेन ने विजय सिंह लोधी विक्रेता शासकीय उचित मूल्य दुकान बालाकोट से अपयोजित सामग्री की राशि 6 लाख 36 हजार 955 रूपये भू-राजस्व की भांति वसूल करने एवं विक्रेता को पद से पृथक करने का आदेश जारी किया है।

ज्ञातव्य है ग्राम वन समिति बालाकोट द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बालाकोट के विक्रेता विजय सींग लोधी के द्वारा उपभोक्ता सामग्री का वितरण हितग्राहियों पीओएस मशीन से वितरण नहीं किये जाने, ना ही पंजी से वितरण की कोई जानकारी कार्यालय अथवा जाँच अधिकारी को प्रस्तुत करने तथा उपभोक्ताओं को संपूर्ण सामग्री प्रदान नहीं किये जाने पर प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के आधार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 का स्पष्ट उल्लंघ्न मानते हुये मप्र सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2000 के उपबंध दो की कंडिकाओं एवं प्राधिकार पत्र की शर्तो का उल्लंघन मानते हुये ग्राम वनसमिति बालाकोट द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बालाकोट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

« पिछली ख़बर आरक्षकों के शव पहुंचे दमोह, प्रशासन अधिकारियों ने नम आंखों स... अगली ख़बर » “जल प्रबंधन और जल संरक्षण में समाज की भूमिका का दायित्व” पर ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें