🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

देर रात्रि हुए सड़क दुर्घटना में दो आरक्षकों की दुखद मौत, एसपी ने परेड की निरस्त, पुलिस विभाग में शोक की लहर

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 64 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
देर रात्रि हुए सड़क दुर्घटना में दो आरक्षकों की दुखद मौत, एसपी ने परेड की निरस्त, पुलिस विभाग में शोक की लहर

दमोह: हटा दमोह मार्ग पर एसवीएन कॉलेज के समीप पलटी कार, दो पुलिसकर्मियों की मौत और 3 गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल हटा से किया, जिला अस्पताल देर रात्रि लाया गया। दोनों आरक्षकों के शव जबलपुर से दमोह लाए जा रहे,बताया गया कि मृतक आरक्षक राजीव शुक्ला बैच नंबर 730 हटा थाने में पदस्थ था निवासी ग्राम चंदेरा थाना जतारा जिला टीकमगढ़ एवं दूसरा आरक्षक थाना हटा परिसर में रहता था आरक्षक अहिरवार बैच नंबर 607 निवासी ग्राम पोस्ट राजा बिलहरा चौकी बिलहरा थाना सुरखी जिला सागर के थे, दो तीन गंभीर घायल आरक्षक ओं में विमलेश बैच नंबर 606 तथा दो सिविल से व्यक्ति कनेक्टर राजेंद्र शुक्ला निवासी बाजना और शशांक गर्ग उर्फ डब्बू गर्ग रिटायर्ड प्रधान आरक्षक निवासी हटा, हटा दमोह रोड स्थित अंगीठी ढाबा (ढेलन ढाबा) आरक्षक राजीव शुक्ला की बोलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी सीए 1635 से खाना खाकर बोलेरो कार से वापस हटा जा रहे थे, विवेकानंद कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट होने के कारण गाड़ी रोड के किनारे नाली में गिर गई, जिससे उक्त तीन आरक्षक तथा दोनों सिविल के व्यक्ति घायल हो गए थे। जिन्हें हटा सिविल अस्पताल में इलाज के बाद 108 से जिला अस्पताल दमोह भिजवाया गया, जहां आरक्षक 606 विमलेश दमोह में ही इलाज रर है तथा आरक्षक 607 नरेश अहिरवार और आरक्षक राजीव शुक्ला की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था. आज शुक्रवार को दमोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड होना थी, जहां पुलिस अधीक्षक ने परेड निरस्त करा कर पुलिस लाइन में बैठकर से जानकारी ले रहे हैं.

« पिछली ख़बर पन्ना जिले में अगले शिक्षा सत्र से कृषि महाविद्यालय शुरू किय... अगली ख़बर » आरक्षकों के शव पहुंचे दमोह, प्रशासन अधिकारियों ने नम आंखों स...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें