🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

चिनायटा में मंहगाई राहत कैंप का सूरौठ तहसीलदार ने किया शुभारंभ

द्वारा अजीम खान 📅 15 Jul 2023 👁️ 108 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
चिनायटा में मंहगाई राहत कैंप का सूरौठ तहसीलदार ने किया शुभारंभ

करौली: सूरौठ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिनायटा में मंहगाई राहत कैंप का सूरौठ तहसीलदार गजानंद मीणा ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर चिनायटा सरपंच आशा देवी व सचिव दामोदर प्रसाद मौके पर उपस्थित रहे। मंहगाई राहत कैंप में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर महंगाई राहत कैंप में समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि समस्त ग्रामीण शांति व्यवस्था के साथ योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर सूरौठ तहसीलदार गजानंद मीणा, चिनायटा सरपंच आशा देवी, सचिव दामोदर प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि मनोज डागुर, अजीम खान चिनायटा पत्रकार, जगर चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह, रामेश्वर, अमित पटवारी, राहुल ग्राम सेवक व समस्त अधिकारी कर्मचारीगण व समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर बिजली विभाग में इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री क... अगली ख़बर » अपना घर अपना आश्रम के प्रभुजिओं को भोजन कराकर किया पुण्य का ...
Author
संपादक (Editor)

अजीम खान

मिशन की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार और संपादक।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें