🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

सूरौठ क्षेत्र के गांवों में पहुंची भाजपा की जनाक्रोश यात्रा जटवाड़ा में नुक्कड़ सभा आयोजित

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 48 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ क्षेत्र के गांवों में पहुंची भाजपा की जनाक्रोश यात्रा जटवाड़ा में नुक्कड़ सभा आयोजित

सूरौठ, करौली: राज्य सरकार की कार्यशैली के विरोध में निकाली जा रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा सूरौठ क्षेत्र के गांवों में पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार को जनविरोधी बताते हुए नारेबाजी की। मंडल महामंत्री देवानंद गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता सूरौठ के मुख्य बाजार होते हुए वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली के विरोध में नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचे। इसके पश्चात गांव जटवाड़ा में एक नुक्कड़ सभा के माध्यम से वक्ताओं ने राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधा। जनाक्रोश यात्रा नांगल दुर्गसी होते हुए ताहरपुर एवं भुकरावली पहुंची जहां ग्रामीणों ने भाजपा पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया।

जनाक्रोश यात्रा में सूरौठ मण्डल अध्यक्ष चरण सिंह सोलंकी, हिंडौन विधानसभा की यात्रा संयोजक गायत्री देवी, सह संयोजक सतपाल चौधरी ,एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल जाटव ,वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थू सिंह राजावत, जिला कार्यसमिति सदस्य अमरसिंह मीणा, सूरौठ शक्ति केन्द्र संयोजक मुकेश शर्मा,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोले शंकर शर्मा ,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अल्लाह नूर खान, मंडल महामंत्री देवानंद गुप्ता ,केशव देव शर्मा , डाक्टर दीपचंद कोली, घनश्याम रेंजर, नेमीचंद जाटव, भगवत महावर, रतनलाल कोली ,नरेंद्र जाटव, दिनेश जटनगला, गणेश कोली, भूपेंद्र धुरसी, बहादुर पटेल, गरीबा जाटव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

« पिछली ख़बर बाबा साहब के 66वें महापरिनिर्वाण दिवस पर निकाली गई प्रभात फे... अगली ख़बर » पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए सूरौठ के युवक को मिला ...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें