🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

सूरौठ की छात्रा ने शास्त्रीय नृत्य कला प्रतियोगिता में अर्जित किया प्रदेश में दूसरा स्थान

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 53 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ की छात्रा ने शास्त्रीय नृत्य कला प्रतियोगिता में अर्जित किया प्रदेश में दूसरा स्थान

करौली: सूरौठ कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा रिया जांगिड़ ने सरकार की ओर से जोधपुर जिले में आयोजित की गई राज्य स्तरीय कला उत्सव शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राजस्थान प्रदेश में दूसरा स्थान अर्जित किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य एमडी भावना ने बताया कि सूरौठ निवासी छात्रा रिया जांगिड़ पुत्री दिनेश जांगिड़ ने जोधपुर जिले के मंडोर ब्लाक अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल किसान कन्या नागोरी बेरा में सरकार की ओर से आयोजित हुई राज्य स्तरीय कला उत्सव शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में करौली जिले का प्रतिनिधित्व किया था।

शास्त्रीय नृत्य छात्र वर्ग प्रतियोगिता में छात्रा रिया जांगिड़ ने श्रेष्ठ परफॉर्मेंस देते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्रा रिया को शील्ड, पुरस्कार सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया है। राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कस्बा सूरौठ मे लोगों ने छात्रा रिया का सम्मान किया है।

« पिछली ख़बर Karauli News : हत्या व फायरिंग के मामले मेंसात आरोपी गिरफ्ता... अगली ख़बर » 132 केवी बिजली स्टेशन स्थापित करवाने एवं सूरौठ में एईएन ऑफिस...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें