🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

सूरौठ में निर्वाचन विभाग के सुपरवाइजर ने ली बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 60 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ में निर्वाचन विभाग के सुपरवाइजर ने ली बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक

सूरौठ, करौली: कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को निर्वाचन विभाग के सुपरवाइजर वीरेंद्र पाराशर ने सर्किल नंबर 7 के सभी बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर वोटर कार्डो को आधार से लिंक करने एवं नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में कार्य योजना तैयार की गई। सुपरवाइजर पाराशर ने बूथ लेवल अधिकारियों को वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने, एसएसआर 2022 में जुड़े नवीन मतदाताओं का 6 बी फॉर्म भरने, सभी मतदाताओं के 31 मार्च 2023 तक 6 बी फॉर्म भरने के निर्देश दिए। बैठक में 1 अप्रैल 2023 को 18 वर्ष के हो रहे युवाओं के नाम टारगेट अनुसार मतदाता सूची में जोड़ने के संबंध में कार्य योजना बनाई गई।

बैठक में बीएलओ हरिमोहन पुष्पद, गुरुदत्त सहारिया, शिवचरण जाटव, यशवीर भागौड, प्रदीप शर्मा, अमित कुमार, अनिल कुमार, स्कूल के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा, अध्यापक सुनील कुमार, निवेजन कुमार, रितेश सैनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

« पिछली ख़बर संविधान उद्देशिका भेंटकर मनाया गया जन्मदिन... अगली ख़बर » भामाशाह मीणा ने सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्ष...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें