🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल में भिड़ंत, जिला अस्पताल रैफर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल में भिड़ंत, जिला अस्पताल रैफर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोंडा ( उत्तरप्रदेश ) ।  तेज रफ्तार बाइक चालक ने ले ली एक और जान बिना हेलमेट तथा कान में हेडफोन लगाकर चला रहा था बाइक सवार चालक। थाना क्षेत्र खरगूपुर अंतर्गत गोकर्ण शिवाला खरगूपुर मार्ग अकबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल UP43AX1310 ने घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक अली हुसैन जोकि फतेहगढ़ मजरा इच्छा पुरवा का निवासी है कान में हेडफोन लगाकर इतनी तेज रफ्तार में जा रहा था कि अचानक अपने घर को वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार नानू लाल पुत्र रामपति निवासी देवरिया कला को इतनी तेज रफ्तार से टक्कर मारी की पूरी तरह से लोगों के मुताबिक हवा में उछल कर गिरे नीचे हुए गंभीर रूप से घायल हो गए

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे खरगूपुर पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई एंबुलेंस ने घायल नानू लाल को मुख्यालय जिला अस्पताल ले गई जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे उपनरीक्षक भोला शंकर ने बाइक चालक अली हुसैन पुत्र अली अहमद को पुलिस ने मौके पर ही पकड़कर थाने ले गई तथा बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल गांव में पसरा मातम।

« पिछली ख़बर लिसिप्रिया कर रही थी फेसबुक लाइव, चोर मोबाइल ले भागे... अगली ख़बर » मेरठ : दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आंख भी फोड़ी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें