🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

लिसिप्रिया कर रही थी फेसबुक लाइव, चोर मोबाइल ले भागे

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 87 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
लिसिप्रिया कर रही थी फेसबुक लाइव, चोर मोबाइल ले भागे

उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश में कोई घटना घट जाए तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए ! पुलिस की कार्यवाही भी तेज होती है इसको सभी मानते है । अब चोरी की ऐसी ही घटना सामने आई है । उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा में एक पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम का मोबाइल बाइकसवार दो लुटेरे छीन ले गए, उस वक्त वह फेसबुक पर लाइव थी तभी छीन ले गए, वह लोगों को जागरुक करने के लिए एक लाइव वीडियो शूट कर रही थी। मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 16-बी का है, जहां रविवार को करीब 8:30 बजे 11 साल की लिसिप्रिया कंगुजाम पर्यावरण कार्यकर्ता फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से ग्रीन दिवाली मनाने की अपील कर रही थी। अचानक बाइकसवार दो लुटेरे आए और लिसिप्रिया कंगुजाम का मोबाइल झपटकर ले गए।

मोबाइल छिनने से पहले लिसिप्रिया कंगुजम ने जो वीडियो शूट किया, उसमें उन्होंने बताया कि दिवाली को दीयों, रौशनी और रंगोली के साथ मनाएं, लेकिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पटाखे ना जलाएं। लिसिप्रिया कंगुजम ने कहा कि इन पटाखों से वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण होता है, जिसके बाद हमें ही परेशानी होती है। लिसिप्रिया ने लोगों से अपील की, दिवाली पर हवा को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें।

https://twitter.com/LicypriyaK/status/1584181132249399296?t=J6WwX_EqtYZTgOEQZFZGQg&s=19

लिसीप्रिया ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवा दी है प्रकरण में थाना बिसरख पर FIR पंजीकृत की गई है, अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

« पिछली ख़बर CM योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, 80 करोड़ रुपये के ... अगली ख़बर » तेज रफ्तार मोटरसाइकिल में भिड़ंत, जिला अस्पताल रैफर, डॉक्टरो...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें