🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

मेरठ : दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आंख भी फोड़ी

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 74 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
मेरठ : दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आंख भी फोड़ी

मेरठ ( उत्तरप्रदेश ) । घटना इंचौली थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर की है । जहा दीवाली की रात को 30 साल के दलित युवक को घर से बुलाया जाता है और उसको मार दिया जाता है। दबंगों ने उसकी आंख भी फोड़ दी थी, युवक की निर्मम हत्या के बाद गाँव तनावपूर्ण स्थिति में है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, मां ने कहा कि सोमवार रात 8 बजे गांव के सोनू और सचिन बुलाकर ले गए थे। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

https://twitter.com/meerutpolice/status/1584804324324282368?t=cZ8EFYM1BDCE2m5ngNIUIA&s=19

मृतक बिजेंद्र (30 साल) पुत्र बृजपाल मजदूरी करता था। बिजेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था, मृतक के पिता बृजपाल की दस साल पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि युवक बिजेंद्र की बेहरमी से पीटकर हत्या कर दी गई, मृतक युवक दलित बिरादरी का था, जबकि आरोपी गुर्जर बिरादरी के हैं।

दलित पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंचौली थाने में हंगामा किया, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है ।

« पिछली ख़बर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल में भिड़ंत, जिला अस्पताल रैफर, डॉक्टरो... अगली ख़बर » गजरौला में अनियंत्रित टेम्पो पलटा, 6 गंभीर घायल...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें