🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

एक जिला एक उत्पाद योजना में सॉफ्ट टॉयज शामिल

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 77 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
एक जिला एक उत्पाद योजना में सॉफ्ट टॉयज शामिल

झांसी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत झांसी जनपद में अब सॉफ्ट टॉयज बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। झांसी जनपद में एक जिला एक उत्पाद योजना में सॉफ्ट टॉयज शामिल है और सॉफ्ट टॉयज आधारित रोजगार में रूचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह प्रशिक्षण लाभकारी साबित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और नवंबर महीने के पहले सप्ताह से प्रशिक्षण की शुरुआत हो जाएगी। झांसी जनपद में कौशल विकास के तहत पहली बार सॉफ्ट टॉयज बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण से ओडीओपी में शामिल सॉफ्ट टॉयज के निर्माण को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। नवंबर महीने में सॉफ्ट टॉयज ट्रेनिंग के दो बैच शुरू होने होने हैं। दोनों बैच के लिए 27-27 अभ्यर्थी चयनित किये जायेंगे। तीन महीने के इस प्रशिक्षण में सॉफ्ट टॉयज के साथ ही कम्प्यूटर और इंग्लिश का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण के दोनों बैच शुरू किये जाने की तैयारी है। सॉफ्ट टॉयज को लेकर रूचि रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं और उनके रजिस्ट्रेशन किये जा रहे हैं।

सॉफ्ट टॉयज प्रशिक्षण के बाद रोजगार और स्वरोजगार दोनों ही तरीके से इस व्यवसाय को आजीविका का माध्यम बनाया जा सकता है। झांसी में एक जिला एक उत्पाद में सॉफ्ट टॉयज शामिल है और बड़ी संख्या में लोग इस काम में जुड़े हैं। सॉफ्ट टॉयज के उत्पादन से जुड़कर झांसी जनपद में बहुत सारे लोग इस समय स्वरोजगार को बढ़ा रहे हैं। झांसी के सॉफ्ट टॉयज को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने भी इस उत्पाद को एक स्टेशन एक उत्पाद योजना में इसे शामिल किया है। आईटीआई झांसी के प्रधानाचार्य डॉ राजकुमार शाक्य ने बताया कि कौशल विकास में सॉफ्ट टॉयज प्रशिक्षण का बैच झांसी में शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है।

« पिछली ख़बर Jhansi: हत्या का आरोप साबित होने पर आरोपी को आजीवन कारावास... अगली ख़बर » इलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें