🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

इलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ़्तार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 61 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
इलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ़्तार

गोंडा, उत्तर प्रदेश: एक डॉक्टर ने इलाज के लिए आई महिला के साथ अश्लील हरकतें की और फिर उसके साथ रेप किया। यही नहीं डॉक्टर ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। ये घटना गोंडा के खरगूपुर क्षेत्र के बिशुनपुर कस्बे की है।

आरोपी डॉक्टर यहां पर एक क्लीनिक चलाता है. इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर क्लीनिक को सील कर दिया है।

इलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने किया रेप
खबर के मुताबिक महिला इस डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए आई थी। इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने महिला से छेड़खानी की और रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी डॉक्टर ने इस घटना का पूरा वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से और संवेदनशील हो गया है। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस फौरन हरकत में आ गई और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर क्लीनिक को सील करवा दिया।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ 354 व 376 समेत कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार
सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशुनपुरा कस्बे में चिकित्सक की क्लीनिक पर इलाज कराने आई महिला के साथ चिकित्सक द्वारा रेप और छेड़खानी का मामला सामने आया है।

इस सूचना पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है इस प्रकरण में अन्य विधिक कार्रवाई थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

« पिछली ख़बर एक जिला एक उत्पाद योजना में सॉफ्ट टॉयज शामिल... अगली ख़बर » सफाई कर्मचारी ने चेंजिंग रूम में नर्सों का वीडियो बनाने की क...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें