🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

सर्वजातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन की बडी पहल, वर-वधुओं को बाँटें जेवर कपडे व मोटर साईकल

द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सर्वजातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन की बडी पहल, वर-वधुओं को बाँटें जेवर कपडे व मोटर साईकल

सामान मिलते ही वर-वधु के खिलखिला उठे चेहरे

भरतपुर: सेलजा वेलफेयर सोसायटी द्वारा 21 फरवरी फुलैरा फुलेरा दौज को होने वाले सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों के लिए सेलजा वेलफेयर सोसायटी द्वारा वर वधुओं को जसवंत प्रदर्शनी मेला ग्राउंड में वर वधुओं को जेवर(सोने-२,चांदी-५)कपडे, आवश्यक घरेलू सामान,एलईडी टीवी, फ्रीज, कूलर, बक्सा,वाशिंग मशीन,अलमारी व मोटरसाईकल का वितरण किया ।

सोसायटी के अध्यक्ष राजेश मुन्द्रा ने बताया कि सामूहिक विवाह श्री जसवंत प्रदर्शनी मेला ग्राउंड में 21 फरवरी को आयोजित किया जायेगा । सभी समाजों के 55 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। इस अवसर पर सुनील कुमार (सचिव) विमलेश देवी (कोषाध्यक्ष) राहुल कुरका (उपाध्यक्ष) लालचन्द्र गौतम, श्याम सुंदर वर्मन, बनय सिंह तेरहा, अनिल सुराणा, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर बाबासाहेब डॉ आंबेडकर के फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला ... अगली ख़बर » बहुजनों की नई पहल न लिऐ फेरे न मारा तोरण, माता रमाई अंबेडकर ...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें