🕒 27 June 2026, Saturday
समाचार

पंजाब: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार कर हत्‍या, धरने पर बैठे थे सुधीर सूरी

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 106 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
पंजाब: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार कर हत्‍या, धरने पर बैठे थे सुधीर सूरी

पंजाब : शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) अमृतसर में मजीठा रोड स्थित गोपाल मंदिर के पास शुक्रवार शाम को विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी, उन्हें 5 गोली मारी गई। जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े, सूरी के सुरक्षा गार्डों ने भी बचाव में हवाई फायर किया, दोनों ओर से गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर हमलावर वहां से भाग निकले। शिवसेना नेता को गंभीर हालत में फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पाकिस्तान के इशारे पर कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं अभी शांत भी नहीं हुई हैं कि पंजाब (Punjab) में भी ऐसे तत्व सिर उठाने लगे हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि " गोपल नगर में गोपाल मंदिर के बाहर सूधीर सूरी को करीब 3:30 बजे गोली मारी गई थी। पुलिस उनको अस्पताल लेकर गई थी जहां उनकी मृत्यु हो गई। हमने 302 के तहत FIR दर्ज़ करली है। आरोपी संदीप सिंह को मौके से हिरासत में लिया है। हम उससे गहन पूछताछ करेंगे और मामले की तह तक जाएंगे । मैं अमृतसर के लोगों से अपील करूंगा कि वह शांति बनाए रखें और अफवाह पर यकीन न करें।

« पिछली ख़बर इमरान पर हुआ जानलेवा हमला, कई कार्यकर्ता हुए घायल... अगली ख़बर » ओडीओपी एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज स्थानीय मानस भव...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें