🕒 27 June 2026, Saturday
समाचार

ओडीओपी एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज स्थानीय मानस भवन में संपन्न

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 78 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
ओडीओपी एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज स्थानीय मानस भवन में संपन्न

1720 हितग्राहियों को 2071.63 लाख रुपए का ऋण

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत ओडीओपी एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज स्थानीय मानस भवन में किया गया । उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा कार्यक्रम में "एक जिला एक उत्पाद" एवं रोजगार दिवस के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में 1720 हितग्राहियों को 2071.63 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। रोजगार दिवस के अवसर पर आई कंपनियों द्वारा 8 वीं से स्नातक तक के शिक्षित बेरोजगार आवेदकों का साक्षात्कार कर 382 आवेदकों का चयन किया । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संबोधन का लाईव टेलीकास्ट देखा व सुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व कृषि मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा टेक्नालॉजी की शुरूआत हमारी सरकार द्वारा करवाई गई है । अब बहुत ज्यादा गांव-गांव में और आप सभी के पास टेक्नोलॉजी पहुंच गई है। सभी लोग रूचि कि साथ इसको करेंगे और आगे बड़ेंगे तो निश्चित रूप से भारत को आत्मनिर्भर बनाने में हम सभी का सहयोग होगा।

सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज ने कहा आने वाले दिनों में हम और आगे जाएंगे, जिस हिसाब से हमारी सरकार सहायता दे रही है और नयी-नयी तकनीकों का विकास कर रही है जिससे हम आगे जाएंगे। उन्होंने कहा हमारा पारंपरिक रोजगार प्राकृतिक खेती है। सभी किसान पूरे खेत में खेती ना करें, यदि किसी किसान के पास 5 एकड़ का खेत है तो 1 एकड़ में करें और यदि 50 एकड़ का खेत है तो 5 एकड़ में प्राकृतिक खेती करें। प्राकृतिक खेती में सिर्फ एक गाय के मूत्र और गोबर से 30 एकड़ के लिए आप खाद बना सकते हैं। यदि हम अनुभव प्राप्त कर लेते हैं तो हमें बहुत मानसिक संतुष्टि होती है। यदि एक आदमी के पास कोई काम नहीं है, तो वह किन-किन गतिव

« पिछली ख़बर पंजाब: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार कर हत्‍या, धरने प... अगली ख़बर » भारतीय सेना के 350 प्रशिक्षु जवानों के साथ भूटान और श्रीलंका...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें