🕒 04 June 2026, Thursday
समाचार

इमरान पर हुआ जानलेवा हमला, कई कार्यकर्ता हुए घायल

By News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 89 Views ⏱️ 1 Min Read
इमरान पर हुआ जानलेवा हमला, कई कार्यकर्ता हुए घायल

इमरान खान पर कातिलाना हमला हुआ है, बताया जा रहा है कि इमरान खान के पैर में गोली लगी है। इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद के लिए मार्च निकाल रहे हैं। इस मार्च के दौरान वह जिस कंटेनर में सवार थे, उसी के पास फायरिंग हुई है।

https://twitter.com/PTI_Gujrat1/status/1588131490231115776?t=bBiSXOXrMz03YBqXqp1Skw&s=19

इमरान की पार्टी के मार्च का आज सातवां दिन था। प्रारंभिक योजना के अनुसार, इसे सात दिन में इस्लामाबाद पहुंचना था। इससे पहले मार्च चार नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचने वाला था, लेकिन पीटीआई महासचिव असद उमर ने कहा कि अब यह काफिला 11 नवंबर को राजधानी पहुंचेगा। इमरान खान देश में जल्द नया चुनाव कराए जाने की मांग करते आ रहे हैं और वह अपनी मांगों को लेकर इस्लामाबाद की ओर लंबे मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

बताया जाता है कि इमरान खान की दाहिनी टांग में गोली लगी है, पीटीआई के नेता फैसल जावेद भी जख्मी हो गए हैं। बताया जाता है कि हमला करने वाला शख्स इमरान खान के कंटेनर के नीचे मौजूद था। उसने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें तीन से चार लोग जख्मी हो गए।

https://twitter.com/PTI_Gujrat1/status/1588137853162340360?t=TkBQWiNY3SO-9DBveZmJcA&s=19

फायरिंग के वक्त इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, इसके बाद यहां भगदड़ मच गई जबकि मौके पर मौजूद सिक्योरिटी फोर्सेज ने हमला करने वाले को तुरंत हिरासत में ले लिया।

« Previous Article सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी ... Next Article » Karauli: सूरौठ में संभागीय आयुक्त ने की जनसुनवाई...
Author

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

Comments (0)

Leave a Reply

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा हिन्दी समाचार और हर बड़ी खबर का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपना ईमेल डालें।

No Thanks / Skip