🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

एससी एसटी एक्ट को लागू करने से पहले पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 68 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
एससी एसटी एक्ट को लागू करने से पहले पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

SC/ST Act : सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट जैसे कड़े कानूनों के प्रावधानों को लागू करने से पहले पुलिस अधिकारियों को सलाह दी है की एससी एसटी एक्ट को लागू करने से पहले पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए। जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले पर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने कहा- अधिकारी को इस बात से संतुष्ट होना चाहिए कि जिन प्रावधानों को वो प्रथम दृष्टया लागू करना चाहता है, वे इस मामले में लागू होते हैं या नहीं।


सुप्रीम कोर्ट कोर्ट एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट गुलाम मुस्तफा की अपील पर सुनवाई कर रहा था। वेंकटेश नामक के एक व्यक्ति ने गुलाम मुस्तफा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। गुलाम मुस्तफा ने बताया कि कंपनी ने संपत्ति को लेकर एक ज्वाइंट एग्रीमेंट किया था। इसके बाद उसके खिलाफ शिकायत की गई थी।


सुप्रीम कोर्ट ने शिकायत और एफआईआर को देखा और कहा- ये स्पष्ट नहीं है कि आरोपी ने SC/ST एक्ट के तहत कोई अपराध किया है। शिकायत और FIR, दोनों तुच्छ और परेशान करने वाली हैं।

इस पर कोर्ट ने कहा - एससी-एसटी एक्ट जैसे कड़े कानूनों के प्रावधानों को लागू करने से पहले पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए। बेंच ने कहा- अधिकारी को इस बात से संतुष्ट होना चाहिए कि जिन प्रावधानों को वो प्रथम दृष्टया लागू करना चाहता है, वे इस मामले में लागू होते हैं या नहीं।

« पिछली ख़बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टेक्नोलॉजी डे के अवसर पर ... अगली ख़बर » अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के बैनर त...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें