🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के बैनर तले बहुजनों के हक, अधिकार एवं आत्मसम्मान के लिए बहुजन संसद का आयोजन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 48 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के बैनर तले बहुजनों के हक, अधिकार एवं आत्मसम्मान के लिए बहुजन संसद का आयोजन

देश के 29 राज्यों के सैंकड़ों भीम सैनिकों ने बहुजन संसद में शिरकत कर हूंकार भरी एवं ज्वलंत मुद्दों पर भारत सरकार से त्वरित कार्यवाही की पुरजोर मांग की गई। कार्यक्रम में समस्त अम्बेडकरवादियों का भारत सरकार के प्रति आक्रोश चरम पर रहा । डॉ . उदित राज, डॉ . ओम सुधा, महेंद्र नागोरी, प्रदेशाध्यक्ष, आर.के. कलसोतरा, एम.के. मंडल, वल्लभ लखेश्री, सुरेश देशबंधु, शांति चौहान इत्यादि ने अपने उद्बोधन में कहा कि नकली राष्ट्रवाद, धर्म की अफीम के नाम पर जातिय वैमनस्यता फैलाकर समाज में नफरत की दीवारें खड़ी की जा रही है। देश की मुख्य समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, जातिय हिंसा, निजीकरण, आरक्षण से ध्यान भटकाने की घिनौनी राजनीति की जा रही है । देश का हर व्यक्ति सरकार से त्रस्त है और वो सता परिवर्तन के लिए मानस बना चुका है । जुमलों और झूठे वादों से आहत आम नागरिक कर्नाटक नतीजों के बाद अगले 5 राज्यों एवं लोकसभा चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को सबक सिखाने के लिए ताल ठोकने का मन बना चुका है। जो बहुजन हित, अधिकारों की बात करेगा उसे आगामी चुनावों में बहुजन समाज भरपूर समर्थन से सता में वोट करेगा । बहुजन संसद कार्यक्रम को लेकर पुरी राजधानी दिल्ली को नीले झंडों, बैनर से पाट दिया गया। प्रत्येक कारों, मोटरसाइकिलों, बसों, ट्रेन पर नीले झंडों से सज बहुजन कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली की ओर पंहुचे।

एडवोकेट सुनील मेहरा, सुमन मेहरा, नेमीचंद आर्य, शेषाराम बावरी, जगदीश मालवीय, संतोष बढारिया, दिनेश सिंघारिया, हुकमाराम सोलंकी, शोभाराम बावरी, एडवोकेट जितेन्द्र नागोरा, सुरेश नागोरा, श्रवण चंदेल, सुरेश मेघवाल छीला, दुर्गा राम बिरठ, गोपाल देवड़ा, अशोक सांसी, विश्राम मीणा, लीलाराम चौहान, प्रेम बाकोलिया, श्याम लाल तोषावडा, धनराज, रामलाल मीणा, ओ.पी. जयपाल, नमिता सोलंकी, दीपांशी सोलंकी, कांता पिंगोलिया, हुकमसिंह मीणा, राजकुमार बैरवा, महेश मीणा, डॉ. अशोक निर्वाण इत्यादि प्रबुद्धजनों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई । बहुजन संसद कार्यक्रम में आगामी रणनीति पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूरे देश भर में बहुजन संसद कार्यक्रम आयोजित करने एवं नवम्बर माह में राष्ट्रीय स्तर की विशाल महारैली नई दिल्ली में करने का ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। पूरे देश के बहुजनों को संसद कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने हेतू डॉ . ओम सुधा, राष्ट्रीय महासचिव ने कोटि कोटि साधुवाद कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

  1. नये संसद भवन का नामकरण संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर संसद भवन रखा जाये।
  2. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण निरस्त किया जाये
  3. उच्च न्यायपालिका, सेना एवं उधोगों में आरक्षण लागू किया जाए।
  4. ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं ।
  5. जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक किये जाए ।
  6. निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किया जाए।
  7. बढ़ी हुई जनसंख्या के आधार पर जल, जंगल और जमीन संसाधनों का आनुपातिक वितरण किया जाए ।
  8. आईएएस पदों पर लैटरल भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
  9. दलित उत्पीड़न मामले में दोषी को उम्रकैद, फांसी देकर एक्ट्रोसिटी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
  10. मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किया जाए।
  11. विशेष भर्ती अभियान द्वारा बैकलाग पदों की बहाली की जाए ।
  12. ठेका पद्धति में आरक्षण कड़ाई से प्रदान किया जाए ।
  13. संविधान को 09 वीं अनुसूची में शामिल किया जाए।
  14. संविधान को राष्ट्रीय धर्म घोषित किया जाए।

« पिछली ख़बर एससी एसटी एक्ट को लागू करने से पहले पुलिस अधिकारियों को सतर्... अगली ख़बर » आदिवासी समुदाय ने अपने हको के लिए राष्ट्रपति को सोंपा ज्ञापन...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें