🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

Karauli News: बाबरिया गिरोह के चैन स्नैचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 64 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli News: बाबरिया गिरोह के चैन स्नैचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Karauli News: करौली पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि दिनांक 03 दिसंबर 2022 को गॉव पहाडी से नांगल शेरपुर आते समय रास्ते में एक महिला के गले से दो मोटर साईकिल सवार द्वारा मंगल-सूत्र छीनकर ले गये एवं दिनांक 18 दिसंबर 2022 को गोपालपुरा टोडाभीम में एक महिला से दो मोटर साईकिल सवार मंगल-सूत्र छीनकर ले गये उक्त दोनो घटनाओं का थानाधिकारी बालघाट धर्मसिंह उप निरीक्षक मय टीम द्वारा दिन-रात कडी मेहनत कर, नवीन तकनीकी विधियों का उपयोग करते हुए एवं आ-सूचना संकलन करते हुए शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर शातिर चैन स्नैचर गैंग (बाबरिया गिरोह) के सदस्य हरी उर्फ हनुमान पुत्र गोविन्दा उर्फ पांच्या जाति बाबरिया निवासी हरमाडा थाना बांदर सिंदरी जिला अजमेर हाल डेरा गांव बौल थाना टोडाभीम व बबलू उर्फ डम्फर पुत्र लीलाराम उर्फ लिल्या उम्र 22 साल जाति बाबरिया निवासी बल्लूपुरा तन चाकसू थाना शिवदासपुरा जिला जयपुर ग्रामीण हाल डेरा गांव बौल थाना टोडाभीम को गिरफ्तार कर लूट का माल सोने के मंगल-सूत्र एवं वारदात में परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी मोटर साईकिल को बरामद करने में सफलता हांसिल की है। शातिर चैन स्नैचर गैंग के सदस्यों से कड़़ाई से पूछताछ की जा रही है एवं अन्य इस प्रकार की घटनाओं के खुलासा होने की पूर्ण सम्भावना है।

« पिछली ख़बर मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा, किसानों को समर्पित राज्य सरकार ब... अगली ख़बर » यूआईटी स्कीम नं.13 के किसानों ने भरतपुर में आयोजित हुई किसान...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें