🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव ने राहुल गांधी से की मुलाकात

द्वारा अजीम खान 📅 15 Jul 2023 👁️ 73 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव ने राहुल गांधी से की मुलाकात

भारत जोड़ो यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर दीया साथ

करौली: राजस्थान में होकर निकल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में महिला कांग्रेस राजस्थान की प्रदेश महासचिव अनीता जाटव ने पैदल चलकर कंधे से कंधा मिलाकर राहुल गांधी का साथ दिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अनीता जाटव ने लोगों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि पदयात्रा में गांधीवादी टोपी पहनकर प्रदेश महासचिव अनीता जाटव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चली।

इस दौरान प्रदेश महासचिव अनीता जाटव ने राहुल गांधी से विशेष मुलाकात कर महिलाओं की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। इसके अलावा करौली जिले के काफी संख्या में कांग्रेसी पदयात्रा में साथ चल रहे हैं।

« पिछली ख़बर Karauli News : एक अवैध देशी कट्टा हथकड मय 15 कारतूस सहित दो ... अगली ख़बर » ढिंढोरा के राजकीय स्कूल में 254 विद्यार्थियों को वितरित की य...
Author
संपादक (Editor)

अजीम खान

मिशन की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार और संपादक।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें