🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 83 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
CM योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से दिवाली मनाने गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने लगातार 14वीं बार वनटांगिया ग्राम जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनटांगियों के साथ दिवाली मनाई।

सीएम योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से दिवाली मनाने गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने लगातार 16वीं बार वनटांगिया ग्राम जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनटांगियों के साथ दिवाली मनाई।

मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगियों को दिवाली का उपहार देने के साथ ही गोरखपुर जिले की कई ग्राम पंचायतों के लिए करीब 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। इस बार मुख्यमंत्री के साथ दिवाली मनाने के लिए कई गांवों के वनटांगियों के साथ राजधानी गांव के मुसहरों को भी आमंत्रित किया गया था।

सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली जैसी दिव्यता और भव्यता हमें नई-नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएगी। सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलकर ही परिवर्तन संभव है। भगवान श्रीराम 14 वर्ष बाद वनवास खत्म कर लौटे थे तब से पूरा देश उत्सव मना रहा है। आजादी के बाद वनटांगियों को न्याय नहीं मिला था। 2017 में राजस्व ग्राम का दर्जा मिला ही साथ ही सम्मान से जीवन जीने के लिए शासन से मदद भी मिली।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंगल तिकोनिया नंबर तीन में आयोजित समारोह में 34.55 करोड़ रुपये की लागत से 95 ग्राम पंचायतों के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों व 2.48 करोड़ रुपये की लागत से 62 ग्राम पंचायतों के लिए कामन सर्विस सेंटर की स्थापना कार्य का शिलान्यास किया।

« पिछली ख़बर अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने दिया वारदात क... अगली ख़बर » लिसिप्रिया कर रही थी फेसबुक लाइव, चोर मोबाइल ले भागे...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें