🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

करौली : जिले की पहली डिजिटल बैंक बनी बैंक ऑफ बडौदा,सांसद डॉ मनोज राजौरिया ने की शिरकत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 61 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली : जिले की पहली डिजिटल बैंक बनी बैंक ऑफ बडौदा,सांसद डॉ मनोज राजौरिया ने की शिरकत

Karauli : | जिला मुख्यालय करौली पर आज करौली धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया बैंक ऑफ बडौदा के डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स में शामिल हुए। आज प्रधानमंत्री ने देश के 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स की शुरुआत की है । करौली में बैंक और बडौदा में डिजिटल बैंक की शुरुआत की। बैंक ऑफ बडौदा जिले का पहला डिजिटल बैंक बना है जिसमें सांसद डॉ मनोज राजौरिया ने शिरकत की ।

प्रधानमंत्री के 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स कार्यक्रम के तहत शुरुआत की गई है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल बैंक की सौगात का वर्चुअल उद्धघाटन किया है । बता दें कि इस साल बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स खोलने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लॉन्च कर दिया है, डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स के शुरू होने से अब सेविंग अकाउंट खोलने, पासबुक प्रिंट करने, विभिन्न बैंक योजनाओं निवेश करने और लोन के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी।

पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया और कहा- बैंकिग व्यवस्था को सुधारना, मजबूत करना और उसमें पारदर्शिता लाना हमारा उद्देश्य है।

"गांव और छोटे शहर में पैसे भेजने से लेकर लोन लेने तक सब कुछ आसान हो जाएगा"

इस मौके पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल बैंकिंग यूनिट आधुनिक भारत की दिशा में बढ़ता हुआ कदम है। ये सेवाएं कागजी, लिखा-पढ़ी और अन्य झंझटों से मुक्त होगी। ये डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले से ज्यादा आसान होगी, इससे गांव और छोटे शहर में पैसे भेजने से लेकर लोन लेने तक सब कुछ आसान हो जाएगा।

« पिछली ख़बर बाड़मेर: निहारिका टाइम्स के पत्रकार सबलसिंह भाटी पर प्राणघात... अगली ख़बर » शुद्ध हवा के लिए पेड़ लगाना जरूरी है : राजेंद्र प्रसाद...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें