🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सूरौठ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सूरौठ, करौली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वाले असामाजिक लोगों पर कठोर कार्यवाही करने के मामले को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद जिला करौली के कार्यकर्ताओं ने सूरौठ तहसीलदार गजानंद मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर जल्द ही ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही नहीं की गई तो भारत देश का ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर होगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के सूरौठ तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा उर्फ राम पंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पाराशर, संरक्षक ओम प्रकाश शुक्ला, सूरौठ तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, पंडित त्रिलोकचंद शास्त्री बाई जट्ट, गजानंद शर्मा बाई जट्ट, कार्यक्रम प्रभारी राज गिरीश सहारिया, संजय शुक्ला, गौरी पंडित ब्राह्मण नगला, यदु लवानिया सहित काफी संख्या में ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ता सूरौठ तहसील मुख्यालय पर एकत्रित हुए।

इस दौरान ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार गजानंद मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वाले असामाजिक लोगों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गत दिनों दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण भारत छोड़ों के नारे लिखे गए थे जिसके कारण सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है। जिसकी ब्राह्मण समाज के लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास में भी ब्राह्मणों का योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। ब्राह्मणों के खिलाफ पिछले कई वर्षों से काफी अत्याचार किए जा रहे हैं जो कि आज भी जारी हैं। बताया कि कुछ असामाजिक लोगों द्वारा ब्राह्मणों को गालियां देकर अपमानित करना, पुजारियों की हत्या करना, मंदिर की जमीन हड़पना एवं ब्राह्मणों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करना आम हो गया है। जिसके कारण संपूर्ण ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ब्राह्मण परिषद के तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी एवं जिलाध्यक्ष राम पंडा ने बताया कि देश विरोधी, समाज विरोधी एवं ब्राह्मण विरोधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो भारत देश का संपूर्ण ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई।

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सूरौठ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन फोटो
सूरौठ। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वाले असामाजिक लोगों पर कठोर कार्यवाही करने के मामले को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद जिला करौली के कार्यकर्ताओं ने सूरौठ तहसीलदार गजानंद मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर जल्द ही ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही नहीं की गई तो भारत देश का ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर होगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के सूरौठ तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा उर्फ राम पंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पाराशर, संरक्षक ओम प्रकाश शुक्ला, सूरौठ तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, पंडित त्रिलोकचंद शास्त्री बाई जट्ट, गजानंद शर्मा बाई जट्ट, कार्यक्रम प्रभारी राज गिरीश सहारिया, संजय शुक्ला, गौरी पंडित ब्राह्मण नगला, यदु लवानिया सहित काफी संख्या में ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ता सूरौठ तहसील मुख्यालय पर एकत्रित हुए।

इस दौरान ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार गजानंद मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वाले असामाजिक लोगों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गत दिनों दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर ब्राह्मण भारत छोड़ों के नारे लिखे गए थे जिसके कारण सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है। जिसकी ब्राह्मण समाज के लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास में भी ब्राह्मणों का योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। ब्राह्मणों के खिलाफ पिछले कई वर्षों से काफी अत्याचार किए जा रहे हैं जो कि आज भी जारी हैं। बताया कि कुछ असामाजिक लोगों द्वारा ब्राह्मणों को गालियां देकर अपमानित करना, पुजारियों की हत्या करना, मंदिर की जमीन हड़पना एवं ब्राह्मणों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करना आम हो गया है। जिसके कारण संपूर्ण ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

ब्राह्मण परिषद के तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी एवं जिलाध्यक्ष राम पंडा ने बताया कि देश विरोधी, समाज विरोधी एवं ब्राह्मण विरोधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो भारत देश का संपूर्ण ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

« पिछली ख़बर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यत... अगली ख़बर » भरतपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का मनाया 66 वा महापरिनिर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें