🕒 30 June 2026, Tuesday
क्रिकेट

बाबर आजम ने बल्ले से मचाया कोहराम, विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 54 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बाबर आजम ने बल्ले से मचाया कोहराम, विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बल्ले से धमाल करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया है.

बाबर आजम ने रोहित और विराट का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम फिर से अपनी पुरानी फॉर्म में लौट चुके हैं और अपने बल्ले से लगातार रानो का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं. न्यूजींलैंड में हो रही ट्राई सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ बाबर ने 40 गेंदों में शानदार 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं उन्होंने इस पारी के साथ ही भारतीय दिग्ग्ज बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बहुत खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान के 27 वर्षीय बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. बाबर ने सिर्फ 251 इनिंग्स में यह उपलब्धि हासिल कर ली है. अब वह सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले एशियन खिलाड़ी बन गए हैं. बाबर से पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के पास था उन्होंने 261 इनिंग्स में ऐसा किया था. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का है उन्होंने 262 इनिंग्स में 11 हजार रन बनाए थे. वहीं वह पाकिस्तान के ओर से ऐसा करने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं.

रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वहीं बाबर ने विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, ट्राई सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ बाबर ने अपना 29 टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया. अब वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. बाबर से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास था उन्होंने अपने टी20 करियर में 28 इंटरनेशनल टी20 अर्धशतक लगाया है.

ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

न्यूजीलैंड में खेली जा रही ट्राई सीरीज में गुरुवार को हुए टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी. यहां मोहम्मद रिजवान ने एक बार फिर अर्धशतक जड़ा. पिछले 10 मैचों में यह रिजवान का छठा अर्धशतक है. वह 'प्लेयर ऑफ दी मैच' भी चुने गए.

« पिछली ख़बर किशोर कुमार के बंगले में खुल गया विराट कोहली का रेस्टोरेंट '... अगली ख़बर » Women’s Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने फिर रचा इतिहास, श...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें