🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

हिंडौन सिटी में चौधरी चरण सिंह की मनाई जयंती

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 44 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हिंडौन सिटी में चौधरी चरण सिंह की मनाई जयंती

करौली: चौपड सर्किल हिंडौन सिटी स्थित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120वी जयंती मनाई गई । जयन्ती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद हिण्डौन सभापति बृजेश जाटव व अध्यक्षता पंचायत समिति हिण्डौन विकासाधिकारी लखन लाल कुन्तल ने की मुख्य अतिथि ने प्रतिमा की मरम्मत करने की घोषणा की।

इस अवसर पर नगर परिषद हिण्डौन उपसभापति लेखेन्द चौधरी, जाट समाज चौरासी महामंत्री अमर सिंह बेनीवाल , जाट समाज चौरासी प्रवक्ता करतार सिंह चौधरी धंधावली , संगठन मंत्री पिंटू सोलंकी , जाट महासभा करौली जिलाध्यक्ष विजय सिंह डागुर , गोविन्द बैनीवाल, गुलाब सिंह बैनीवाल, श्याम सिंह सोलंकी , विक्रम तोमर , सुरेन्द्र डागुर, धर्मेंद्र जाट , उप प्रधान श्रवन लाल मीणा, रविन्द्र बैनीवाल, राजवीर सिंह चौधरी , प्रिंस सोलंकी, सोहन सिंह, प्रकाश मीणा आदि मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर सीएचसी प्रभारी से कथित भास्कर पत्रकार ने की मारपीट, जातिसूचक... अगली ख़बर » सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि सीएम ने व...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें