🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

हिंडौन के अंडन के पुरा में सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हिंडौन के अंडन के पुरा में सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

करौली: पंचायत समिति हिंडौन सिटी के गांव अंडन का पुरा में सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सैनी समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रधान जमना लाल सैनी रहे इस दौरान जमना लाल ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि बालक और बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा दिलाएं जिस समाज में बालक बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा दी जाएगी वह समाज आधुनिक युग से मुकाबला कर सकेगा उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी समाप्त करने का आह्वान किया।

इस दौरान राजस्थान राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष व हिंडौन सिटी नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता दिनेश चंद सैनी ने समाज के विकास के लिए शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा हम सभी ग्रामीणों को अपनी खेती किसानी का कार्य कर बालक और बालिकाओं को बराबर रूप से शिक्षा देनी है जिससे कि यह आगे चलकर सरकारी सेवा या अच्छा प्राइवेट व्यवसाय कर परिवार व समाज का विकास कर सकें।

इससे पूर्व प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सैनी समाज के जमनालाल का समाज बंधुओं द्वारा गांव में आतिशबाजी जुलूस निकालकर माला साफा पहनाकर और पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया जिसमें महिलाओं व पंच पटेलों की भागीदारी युवाओं के साथ खास तौर पर रही
महात्मा ज्योतिबा फुले युवा सेवा समिति अंडन का पुरा के नेतृत्व में सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 10वीं 12वीं एवं सरकारी सर्विस में जाने वाले प्रतिभाओं का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।

कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि जमनालाल द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर किया गया उसके बाद मुख्य अतिथि जमला लाल सैनी का महावीर जी तहसील के सैनी समाज के सभी पंच पटेलों की ओर से साफा व माला पहनाकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया इस अवसर पर करौली चौरासी अध्यक्ष अमर सिंह, तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र माली, कस्बा अध्यक्ष नेमीचंद कुशवाह ,पूर्व महासभा अध्यक्ष जय लाल, डंगासराध्यक्ष श्रीफूल पूर्व अध्यक्ष रामजीलाल ,पूर्व डायरेक्टर प्यारेलाल, शिवचरण मेंबर, युवा फुले सेवा समिति जिला अध्यक्ष चंद्र सिंह सैनी ,पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी,पन्नू सिंह, एडवोकेट पप्पू माली,पृथ्वी पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं महिलाएं मौजूद रही।
कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह अध्यापक द्वारा किया गया।

« पिछली ख़बर पुर्व सरपंच जाखड़ की प्रतिमा अनावरण 30 जून को , प्रतिनिधि मं... अगली ख़बर » निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव के बाद म...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें