🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

ग्रामीणों को दिया डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण, वितरित किए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
ग्रामीणों को दिया डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण, वितरित किए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

सूरौठ, करौली: भारत सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (पीएमजी दिशा) प्रोजेक्ट के तहत सूरौठ तहसील क्षेत्र के कई गांवों व ढाणियों में आईटी टीम ने सैकड़ो ग्रामीणों को डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया तथा लोगों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। भुकरावली निवासी सीएससी वीएलई वीपी सिंह मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज एवं डिजिटल कार्यों का प्रशिक्षण देने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके उन्हें 7 दिवस के प्रशिक्षण में कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान, ईमेल बनाना, मोबाइल से ट्रांजिशन करना आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। एवं 10 दिन बाद ही ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है। इसके पश्चात ग्रामीणों को राष्ट्रीय स्तर का डिजिटल साक्षरता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाता है।

जिले के सीएससी प्रबंधक विश्वेंद्र सिंह व हितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत करौली जिले में अब तक हजारों ग्रामीणों को साक्षर बनाया जा चुका है एवं उन्हें राष्ट्रीय लेवल का प्रमाण पत्र वितरण किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों व ढाणियों में भी में डिजिटल रूप से मोबाइल एवं कंप्यूटर ज्ञान होना जरूरी है ।

« पिछली ख़बर सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां को लेकर हुआ मीटिंग का आयो... अगली ख़बर » भारत जोड़ो यात्रा में करौली महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें