🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

सफाई कर्मचारी ने चेंजिंग रूम में नर्सों का वीडियो बनाने की की कोशिश

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 86 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सफाई कर्मचारी ने चेंजिंग रूम में नर्सों का वीडियो बनाने की की कोशिश

झांसी, उत्तर प्रदेश: जिला महिला अस्पताल के चेंजिंग रूम में नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला नर्सेज संघ नर्सों के समर्थन में उतर आया है। संघ ने एलान किया है कि आरोपी सफाई कर्मी पर कार्रवाई न होने पर मामला प्रशासनिक अफसरों के पास ले जाया जाएगा।
ड्यूटी खत्म होने के बाद शनिवार को तीन नर्से चेंजिंग रूम में पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दरम्यान अस्पताल में आउट सोर्स पर तैनात एक सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया था। उसने नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश की थी। इसका विरोध करने पर वह हंगामे पर उतारू हो गया था।

नर्सों ने इसकी शिकायत विभाग के अफसरों से की थी। अब इस मामले में जिला नर्सेज संघ भी आगे आ गया है। संघ की अध्यक्ष गुड़िया गुप्ता ने बताया कि नर्सों के साथ हुई घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी कर्मचारी पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा कार्रवाई न करने पर प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की मांग की जाएगी।

« पिछली ख़बर इलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आ... अगली ख़बर » किसान पर किया सांड ने हमला, पेट फाड़कर निकाली आंत...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें