🕒 27 June 2026, Saturday
राजनीति

Maharashtra News: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर बढ़ा विवाद: विपक्ष का आरोप- मराठियों का है ये अपमान, विवाद के बाद दी सफाई

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 62 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Maharashtra News: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर बढ़ा विवाद: विपक्ष का आरोप- मराठियों का है ये अपमान, विवाद के बाद दी सफाई

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। महाराष्ट्र राज्यपाल ने मुंबई में शुक्रवार को आयोजित हुए एक कार्यक्रम में एक बयान दिया जिस पर विवाद बढ़ गया है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बयान:

राज्यपाल ने अपने बयान में कहा कि "कभी कभी मैं महाराष्ट्र के लोगों से कहता हूं कि यहां से गुजरातियों को निकाल दो और राजस्थानियों को निकाल दो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।"

राज्यपाल का यह बयान महाराष्ट्र की सरकार में पक्ष विपक्ष दोनों को नागवार गुजरा है। CM शिंदे पक्ष ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस बयान को राज्य का अपमान बताया है। उद्धव तथा राज ठाकरे ने भी कोश्यारी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने राज्यपाल के बयान पर CM शिंदे पक्ष को घेरा है उन्होंने कहा है कि राज्यपाल ने मराठियों को भिखारी बताया है, इस बयान पर CM शिंदे को एक्शन लेना चाहिए।

पूर्व मुखमंत्री उद्धव बोले अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कार्यवाही होनी ही चाहिए

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने Press Conference कर कहा कि मैं राज्यपाल पद का सम्मान करता हूं, लेकिन जो उस सम्मानित कुर्सी पर बैठा है उसको भी उसका मान रखना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब कोविड था फिर भी इन्हे धार्मिक स्थल खोलने की जल्दी थी। ठाकरे ने कहा कि इस राज्य में रहकर मराठियों का अपमान कर रहे हैं। राज्यपाल कोश्यारी पर इस बयान को लेकर कार्यवाही होनी चाहिए, ऐसी हमारी मांग है।

राज्यपाल कोश्यारी ने विवाद के बाद दी सफाई

कोश्यारी ने कहा है कि मुंबई महाराष्ट्र की शान है और यह देश की आर्थिक राजधानी भी मैने जो बयान दिया है, उसमे मराठियों को कम करके आंकने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मैने सिर्फ राजस्थानी और गुजराती मंडलों के व्यापार में किए गए योगदान पर बात की थी।

« पिछली ख़बर एकनाथ शिंदे सरकार ने शहर का नाम बदला था , गूगल मैप (Google M... अगली ख़बर » जब मायावती ने अपने विधायक को घर से कराया था गिरफ्तार, MLA उम...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें