🕒 27 June 2026, Saturday
राजनीति

जब मायावती ने अपने विधायक को घर से कराया था गिरफ्तार, MLA उमाकांत यादव को उम्रकैद की हुई सजा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 69 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जब मायावती ने अपने विधायक को घर से कराया था गिरफ्तार, MLA उमाकांत यादव को उम्रकैद की हुई सजा
उमाकांत की फोटो..

यूपी के जौनपुर में 27 साल के पूर्व शाहगंज जंक्शन पर हुए जीआरपी सिपाही हत्याकांड मामले में पूर्व बसपा सांसद उमाकांत यादव समेत उनके छह साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। न्यायाधीश तृतीय शरद कुमार तिवारी ने पांच लाख का जुर्माना भी लगा दिया है। जुर्माने की आधी रकम पीड़ित पक्ष को देने के लिए कहा । कोर्ट के फैसले के समय उमाकांत यादव के सगे बड़े भाई रमाकांत यादव भी उपस्थित रहे।शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश ने 27 साल पुराने हत्याकांड मामले में उमाकांत समेत सात लोगों को दोषी करार दिया था। अदालत में 598 सुनवाइयों के बाद ये फैसला आया है। राजनीति में मछलीशहर से बसपा के पूर्व सांसद उमाकांत यादव बहुचर्चित नेता माने जाते हैं। उमाकांत यादव के अधिवक्ता कमला प्रसाद यादव ने कहा कि न्यायालय के आदेश का हम सम्मान करते हुऐ कहा हम फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

बहुजन समाज पार्टी के मछलीशहर से एक बार सांसद बने उमाकांत यादव की गिनती बाहुबली नेताओं में होती है। उमाकांत यादव खुटहन से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। उमाकांत 1991 में पहली बार बसपा से खुटहन विधानसभा (अब शाहगंज विधानसभा) से विधायक बने थे। इसके बाद 1993 में वे सपा-बसपा गठबंधन से दूसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए थे।

  • बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपने विधायक उमकांत को घर से गिरफ्तार कराया था।

2007 में उमाकांत यादव पर आजमगढ़ में जबरन एक घर गिरवाने का आरोप लगा गया था। मामले में वो फरार थे। बताया जाता है की मायावती ने उन्हें लखनऊ में अपने घर बुलावा कर इसी दौरान बाहर खड़ी पुलिस बुलाकर उमाकांत को गिरफ्तार कराया था। तब उमाकांत यादव लंबे समय तक जेल में रहे। CM रहते मायावती के इस फैसले से सब हैरान हो गए थे।

बसपा MLA को सात साल की सजा सुनाई गई है

इसके बाद वर्ष 2007-08 में जेल में बन्द रहते हुए उमाकांत यादव पर जौनपुर में गीता नाम की महिला की जमीन अनियम अनुसार से रजिस्ट्री कराने का आरोप लगा था। गीता की याचिका पर जौनपुर दीवानी न्यायालय ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई।।

« पिछली ख़बर Maharashtra News: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर बढ़ा विवाद: व... अगली ख़बर » स्कूल शिक्षा की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें