🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

सीएम गहलोत की जयपुर वासियों को सिटी पार्क की सौगात, लंदन-न्यूयॉर्क के पार्कों की थीम

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सीएम गहलोत की जयपुर वासियों को सिटी पार्क  की सौगात, लंदन-न्यूयॉर्क के पार्कों की थीम

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुरवासियों को एक नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी के दूसरे सबसे बड़े सिटी पार्क का लोकार्पण किया। सीएम गहलोत ने सिटी पार्क का लोकार्पण मध्यम मार्ग स्थित पार्क के एंट्रेस प्लाजा पर किया।

समारोह की अध्यक्षता यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने की। लोकार्पण के बाद सिटी पार्क 22 अक्टूबर से आमजन के लिए रोजाना सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहेगा।

लंदन और न्यूयार्क पार्क की थीम पर तैयार हुआ सिटी पार्क

मानसरोवर में करीब 52 एकड़ जमीन पर बन रहे इस सिटी पार्क को लंदन के हाइड पार्क और न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क की थीम पर तैयार हो रहा है। सिटी पार्क में आने वाले लोगों को सुखद अनुभूति हो इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने विशेष ध्यान रखा है। मानसरोवर में बन रहे इस सिटी पार्क में होर्टिकल्चर वर्क, जॉगिंग ट्रेक, सिविल वर्क आदि बनाए गए है। बता दें कि मानसरोवर में बन रहे इस सिटी पार्क के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दो फेज में बनने वाले सिटी पार्क के निर्माण पर करीब 110 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दोनों फेज पूरा होने के बाद सेंट्रल पार्क के बाद यह शहर का दूसरा सबसे बड़ा पार्क बन जाएगा।

सिटी पार्क की प्रमुख आकर्षण

मानसरोवर में बन रहे इस सिटी पार्क के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रथम चरण में मध्यम मार्ग पर निर्मित भव्य एंट्री प्लाजा का गुम्बदनुमा स्टील स्ट्रक्चर, आकर्षक फाउंटेन और राजस्थान का सबसे ऊंचा 65 मीटर (213.25 फीट) राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके पास करीब 2 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मनोरम लोअर लेक इस पार्क की प्रमुख विशेषता है। पार्क में जोगिंग और वाकिंग करने वाले लोगों के लिए 20 फीट चौड़ा और 3.5 किमी लम्बा जॉगिंग ट्रेक बनाया गया है। जिस पर भ्रमण करते हुए लोग आकर्षक लाइटिंग और म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा किसी भी खास मौके पर जैसे कि गणतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता दिवस या किसी अन्य त्यौहार पर पार्क में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

पार्क में है विशिष्ट कलाकृतियों का अनूठा संसार

सिटी पार्क में लोगों को आकर्षित करने के लिए फ्लॉवर शो एरिया विकसित किया गया है। फ्लॉवर शो एरिया में पार्क में आने वाले लोग और पर्यटक अलग-अलग की तरह के फूल एक साथ देख सकेंगे। सिटी पार्क में 32 विभिन्न प्रजातियों के 25 हजार फूलदार और फलदार पौधे, लगभग 40 हजार फुलवारी लगाए गए हैं। वहीं जापानी मियावाकी पद्धति से पौधारोपण किया गया है। इसके अलावा पत्थर और मेटल से बनी 17 विशिष्ट कलाकृतियां (स्कल्पचर्स), टॉयलेट ब्लॉक, 2 पार्किंग एरिया, ऑक्सी हब, रॉक फाउंटेन, बैठने के लिए आकर्षक बैंचें और आरओ वाटर पेयजल स्टेशन बनाए गए हैं।

इस मौके पर मंत्री महेश जोशी, स्थानीय सांगानेर विधायक डॉ. अशोक लाहोटी, दूदू विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार बाबूलाल नागर, सांगानेर कांग्रेस विद्यायक प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज सहित कई राजनेता एवं अधिकारी मौजूद रहे।

जयपुर में 8 किलोमीटर क्षेत्र में हैं 5 बड़े पार्क

बता दें कि जयपुर शहर में इस पार्क से पहले 4 बड़े पार्क है। इनमें सेंट्रल पार्क, जवाहर सर्किल, चिल्ड्रन पार्क, वुडलैंड पार्क के बाद अब सिटी पार्क की सौगात मिल रही है। 52 एकड़ में बने सिटी पार्क में 3.5 किलोमीटर का ट्रैक होगा। यहां करीब 40 हजार पेड़-पौधे लगे हुए हैं। वहीं 1500 की पार्किंग होगी।

« पिछली ख़बर करौली के सूरौठ मे राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के चुनाव संपन्न ... अगली ख़बर » बाजार में मिलती है मिलावटी मिठाईयां, ग्रामीण क्षेत्र में आज ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें