🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

Chittorgarh News : निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना गर्ल्स स्कूल के पास आज दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर हत्या

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 30 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Chittorgarh News : निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना गर्ल्स स्कूल के पास आज दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर हत्या

चित्तौड़गढ़ :

निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना गर्ल्स स्कूल के पास आज दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आज निम्बाहेड़ा शहर स्थित पुराना गर्ल्स स्कूल के पास बदमाश ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां गम्भीर घायल युवक केसुन्दा निवासी बंटी आंजना की मौत हो गई। एडिशनल एसपी अर्जुन सिंह शेखावत, राजीव जोशी, उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार गोपाल बंजारा, सीआई फूलचंद टेलर, सीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ अस्पताल पहुंचे। इधर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन कर रवाना किया। पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे

« पिछली ख़बर कॉलोनीवासियों ने रखा एसआई संपत सिंह का विदाई समारोह... अगली ख़बर » बाबासाहेब डॉ आंबेडकर के फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें