🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

609 वे नंबर से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा अडानी ग्रुप बताएं केंद्र की भाजपा सरकार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 37 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
609 वे नंबर से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा अडानी ग्रुप बताएं केंद्र की भाजपा सरकार

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों एवं अडानी समूह को क्रोनी केपीटलाइज्म के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना किया प्रदर्शन

सूरौठ, करौली: केंद्र की भाजपा सरकार की मित्र नीति के तहत अडानी घोटाले के खिलाफ शुक्रवार को हिंडौन सिटी के एलआईसी कार्यालय के सामने हिंडौन शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कांग्रेसियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रमोद तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हिंडौन नगर परिषद के सभापति बृजेश जाटव के नेतृत्व में दिए गए धरने में कांग्रेसियों ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के द्वारा अडानी समूह को क्रोनी केपीटलाइज्म के माध्यम से देश के आमजन की गाढ़ी कमाई को प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष रूप से अडानी समूह की कंपनियों में लगाने के खिलाफ बोले। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि अडानी का नौकर कौन है। मोदी है, मोदी है।।, देश बेचकर खाई मलाई। मोदी अडानी भाई भाई।। आदि नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए नगर परिषद हिंडौन के सभापति बृजेश कुमार जाटव ने कहा कि अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंदनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को 32000 शब्दों की एक रिपोर्ट जारी कर खुलासा किया कि अडानी समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन साल में शेयरों में कीमतें बढ़ने के अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी की संपत्ति एक अरब डॉलर से 120 अरब डॉलर कैसे हो गई और इस समूह की प्रमुख कंपनियों के शेयर औसत से काफी ज्यादा भारी मात्रा में कैसे बढ़ गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉरिशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात टैक्स हैवन देशों में अडानी परिवार की कई मुखौटा कंपनियों का विवरण है और आरोपों के अनुसार इनका उपयोग भ्रष्टाचार और मनी- लांड्रिंग के लिए किया गया। इसकी संयुक्त संसदीय कमेटी जेपीसी या सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के जज के नेतृत्व में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सोलंकी, हिंडौन नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, हिंडौन देहात ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह डागुर एवं हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष नरसी पाराशर ने कहा कि गौतम अडानी के छोटे भाई राजेश अडानी को इस ग्रुप का एमडी क्यों बनाया जबकि राजेश अडानी पर कस्टम टैक्स चोरी एवम फर्जी इंपोर्ट डॉक्यूमेंटेशन और कोयले का अवैध इंपोर्ट करने के आरोप लगे हैं। गौतम अडानी के बहनोई समीरो बोरा का नाम डायमंड ट्रेडिंग स्केम में आने के बाद भी उन्हें अडानी ऑस्ट्रेलिया डिवीजन का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्यों बनाया। आगे कहा कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो अडानी अंबानी ग्रुप द्वारा कब्जा केंद्र सरकार निजीकरण के नाम पर दिला रही है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अडानी के पीछे कौन सी ताकत है इसकी भी देश को जानकारी मिलनी चाहिए। वक्ताओं ने आगे कहा कि 2014 में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गौतम अडानी 609वें नंबर पर थे वह अचानक कैसे 2022- 23 तक आते-आते नरेंद्र मोदी की बीजेपी सरकार के राज में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और हिंडनवर्ग रिपोर्ट खुलासे के बाद चंद घंटों में ही टॉप 20 से बाहर हो गए।

इस सब की जांच होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन के दौरान पंचायत समिति प्रधान विनोद कुमार जाटव, पूर्व पार्षद गोपेंद्र सिंह पावटा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गीता रानी शर्मा ,वरिष्ठ कांग्रेसी विक्रम सिंह हाबूड़ा, पार्षद कप्तान सिंह गुर्जर, पिंकी जाटव, नाज़नीन साह, रविंद्र बेनीवाल, समय सिंह फौजी, महेंद्र सिंह राजपूत,श्याम सुंदर सैनी, राजेश लहकोड़िया, अजीज खान, मुकेश जाटव, कप्तान सिंह क्यारदा, ब्रह्मानंद शर्मा, वासुदेव जांगिड़, रोशन सिंह डागुर, रामेश्वर सरपंच, जगदीश भाकर, हिम्मत सिंह क्यारदा, सूरौठ मंडल अध्यक्ष बत्तू मीणा, राजेश तिवारी ,जतन सिंह गुर्जर, संतोष कुमार, हर्षवर्धन धाकड़, लोकेश कुमार, जगराम सिंह डागुर, कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के हिंडौन देहात ब्लॉक संयोजक पुष्पेंद्र गारूवाल, हरदयाल चंदीला, हिम्मत सिंह गुर्जर, भगवान सिंह रावत, पूर्व सरपंच मनोज कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अन्त में राष्ट्रगान के साथ धरने को समाप्त किया।

« पिछली ख़बर सामाजिक कार्यकर्ता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा सम्म... अगली ख़बर » जाति व्यवस्था को नहीं तोड़ा तो 10 करोड़ बनेंगे बौद्ध : राजेन...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें