🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले में आरोपियों के विरुद्ध रासुका लगाने जाने की मांग, बांसवाड़ा कलेक्टर को दिया ज्ञापन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले में आरोपियों के विरुद्ध रासुका लगाने जाने की मांग, बांसवाड़ा कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बांसवाड़ा: आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन,बांसवाड़ा द्वारा आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी चीफ आदरणीय चंद्रशेखर आजाद  पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध रासुका की कार्रवाई किए जाने के संबंध में जिला कलेक्टर बांसवाड़ा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपां जिसमें ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनिल डामोर ने बताया कि जैसा की विधित है कि दिनांक 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में मनुवादी सोच रखने वाले कुछ अज्ञात हमलावरों ने आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आजाद पर सुनियोजित जानलेवा हमला किया गया है।

जो बेहद गंभीर है दुखदाई मुद्दा है। भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आजाद द्वारा पूर्व में कई बार अपनी सुरक्षा व जान के खतरे के संबंध में सहारनपुर एसएसपी व डीजीपी पुलिस लखनऊ व मुख्यमंत्री महोदय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था। परंतु शासन प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को जानबूझकर गंभीरता से नहीं लिया जो बहुत ही निराशाजनक है शासन प्रशासन की शिथिलता पूर्ण के कारण ही यह घटना घटित हुई है । शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण ही प्रदेश में ऐसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी बहुजन समाज के लोकप्रिय नेता हैं जिसमें बहुजन समाज के लाखों लोगों की आस्था और विश्वास है एवं उक्त घटना के कारण समाज के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है भीम आर्मी लगातार आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी की सुरक्षा की मांग करती रही है। इस ज्ञापन के माध्यम से हम महामहिम राष्ट्रपति से निम्न मांग करते हैं ।

(1) उक्त घटना के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रासुका की कार्रवाई अमल में लाई जाए।

(2) माननीय चंद्रशेखर आजाद जी को गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए ।


(3) उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलवाई जाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल डामोर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष आज़ाद, जिला महासचिव प्रवीण बुनकर, जिला संगठन मंत्री ईश्वरलाल पारगी, मोहित आजाद, हरीश बुनकर, तलवाड़ा तहसील अध्यक्ष कान्तिलाल रायकवाल, तलवाड़ा तहसील सोशल मीडिया प्रभारी डायालाल यादव, बागीदौरा तहसील अध्यक्ष दिलीप सिंघाड़ा, सुरेश पारगी, बाँसवाड़ा तहसील प्रभारी विकील यादव, संजय यादव व अन्य कई भीम आर्मी भारत एकता मिशन बाँसवाड़ा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Reoprt : अजय यादव , बांसवाड़ा ( मिशन की आवाज )

« पिछली ख़बर हाडौली की ईदगाह में सैकड़ों लोगों ने अदा की ईद उल अजहा की नम... अगली ख़बर » विधायक और नगर परिषद सभापति ने सड़क का किया लोकार्पण...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें