🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

सास और पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 79 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सास और पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी में ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी को साथ में घर नही भेजने पर अपनी सास और पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शामली निवासी नितिन कुमार की शादी कृष्णधाम कालोनी निवासी पायल की बेटी रितिका से हुई थी। नितिन काफी समय से अपनी पत्नी के साथ सुसराल में ही रह रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को ले जाने की बात कह रहा था। लेकिन, सास पायल ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद विवाद हो गया।

शनिवार सुबह करीब चार बजे नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। जिससे सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। सास पायल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी नितिन और रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सास की मौत हो गई है। आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

« पिछली ख़बर महिला थाना प्रभारी का एडिटेड वीडियो बनाकर की रुपयों की मांग... अगली ख़बर » बस्ती: भैंस चराने गई युवती के साथ दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट प...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें