🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

महिला थाना प्रभारी का एडिटेड वीडियो बनाकर की रुपयों की मांग

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 97 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
महिला थाना प्रभारी का एडिटेड वीडियो बनाकर की रुपयों की मांग

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: जिले के महिला थाना प्रभारी का वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच हजार रुपयों की मांग की गई, रुपये नहीं देने पर आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ महिला थाना प्रभारी दीपा त्यागी ने परवेज अंसारी और उसके साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 506 और आईटी एक्ट 67 में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट में महिला थाना प्रभारी दीपा त्यागी ने बताया कि 20 अक्टबर को वह सीसीएनएस कक्ष से अपने केबिन में जा रही थीं। इसी दौरान परवेज और उसके साथी ने वीडियो बना ली थी।

इसके बाद परवेज अंसारी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये की मांग की। 27 अक्तूबर को परवेज अंसारी और उसका साथी दोबारा महिला थाने पहुंचा और उसने दीपा त्यागी से फिर से रुपयों की मांग की। थाना प्रभारी ने रुपये देने से इनकार किया तो वीडियो को एडिट कर उसमें फिल्मी गाने और डॉयलाग लगा दिए। इसके बाद उसे यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर दिया। इसके अलावा ट्विटर पर पोस्ट किया।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी परवेज अंसारी निवासी मोहल्ला डेहरिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वीडियो उसके द्वारा ही बनाई थी। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि परवेज के साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

« पिछली ख़बर किसान पर किया सांड ने हमला, पेट फाड़कर निकाली आंत... अगली ख़बर » सास और पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें