🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

बस्ती: भैंस चराने गई युवती के साथ दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर आईं गंभीर चोटे

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बस्ती: भैंस चराने गई युवती के साथ दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर आईं गंभीर चोटे

बस्ती ( उत्तरप्रदेश ) । बस्ती जिले में सोमवार की शाम को एक लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के दुहवा मिश्र गांव का है। बताया जा रहा है कि एक 20 वर्षीय युवती भैंस चराने गांव के बाहर गई थी। उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात युवक ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। लड़की ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में लड़की जब घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।

लड़की की हालत को देखते हुए परिजनों ने सीएचसी पर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने लड़की को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लड़की को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, अब उस की स्थिति सामान्य है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

« पिछली ख़बर सास और पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी... अगली ख़बर » इटावा रेलवे स्टेशन पर डिंपल यादव को जिताने के लिए हुआ अनाउंस...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें