🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

भाजपा ने प्रहलाद जोशी को राजस्थान, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश का बनाया चुनाव प्रभारी

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भाजपा ने प्रहलाद जोशी को राजस्थान,  ओम माथुर को छत्तीसगढ़,  भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश का बनाया चुनाव प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्त की है। कर्नाटक से आने वाले केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की कमान सौंपी गई है। हरियाणा से आने वाले कुलदीप विश्नोई और गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता नितिन पटेल को चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। कुलदीप विश्नोई को सह प्रभारी बनाने के पीछे विश्नोई वोटों को भाजपा की ओर लुभाने का गणित माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के दो दिग्गज नेताओ को दो प्रदेशो की चुनावी जिम्मेंदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो में जीत के मुख्य सूत्रधार रहे ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है तो वहीं गुजरात से आने वाले केन्द्रीय मंत्री डा.मनसुख मंडाविया को चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। मंडाविया का संगठन में काफी अच्छा अनुभव रहा है।

राजस्थान से आने वाले केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को बनाया गया है। वह भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर मध्यप्रदेश में काम करेंगे।

इसके साथ ही तेलंगाना की जिम्मेंदारी केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर को दी गई है। प्रकाश जावेड़कर का नाम भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1677277215518789633?t=HcGJybNhvTb3noVOAp0jCw&s=19

« पिछली ख़बर इंटक यूनियन का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम... अगली ख़बर » मतदाता सूचियों का संशोधित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्र...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें