🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

बिजली कर्मचारियों के लिए जी का जंजाल बनी ओल्ड पेंशन स्कीम

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 53 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बिजली कर्मचारियों के लिए जी का जंजाल बनी ओल्ड पेंशन स्कीम

जयपुर: राजस्थान सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम सभी विभागों में लागू कर दी है लेकिन यह पेंशन विद्युत कर्मचारियों के लिए जंजाल बन गई है सरकार ने कर्मचारियों से ईपीएफ अंशदान को 12% ब्याज के साथ जमा कराने के आदेश दिए हैं तभी जाकर यह पेंशन मिलेगी इस आदेश से कर्मचारियों पर अत्यधिक वित्तीय भार आ गया है अधिकांश कर्मचारियों ने हाउस लोन पर्सनल लोन सीपीएफ लोन ले रखे हैं आधी सैलरी तो लोनों की ईएमआई भरने में ही चली जाती है ऊपर से यह आदेश 12% ब्याज के साथ, कर्मचारी अपना खर्चा कैसे चलाएं इसके विपरीत राज्य सरकार के कर्मचारियों पर इस तरह का कोई आदेश नहीं है सरकार का निगम बोर्ड के साथ यह बहुत बड़ा भेदभाव है।

इंटक यूनियन के सदस्य हरीश जोरवाल ने बताया कि जब भी वेतन कटौती या अन्य कटौती की बात आती है तो यह आदेश सबसे पहले निगम बोर्ड पर लागू कर देते हैं और जब देने की बात आती है तो सरकार पीछे हाथ खींच लेती है इसी तरह RGHS स्कीम में भी भेदभाव किया गया है राज्य सरकार के कर्मचारियों की लिमिट अलग है और निगम बोर्ड के कर्मचारियों की लिमिट अलग है सरकार को यह भेदभाव बंद कर बिजली कर्मचारियों को राहत देनी चाहिए ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए सरकार ने बोर्ड निगमों पर अलग नियम शर्तें से जोड़ दी है इससे विद्युत कर्मचारी स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं इतनी EPF अंशदान वाली राशि बिजली कर्मचारी कहां से जमा यह राशि जमा होगी तभी ओल्ड पेंशन स्कीम मिलेगी सरकार को राज्य सरकार वाले कर्मचारियों की तरह बिजली कर्मचारियों को भी राहत देनी चाहिए।

« पिछली ख़बर भाजपा "जनाक्रोश महासभा" को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ... अगली ख़बर » पुर्व सरपंच जाखड़ की प्रतिमा अनावरण 30 जून को , प्रतिनिधि मं...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें