🕒 02 July 2026, Thursday
देश

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, राजीव गांधी फाउंडेशन का रजिस्ट्रेशन निरस्त

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 123 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, राजीव गांधी फाउंडेशन का रजिस्ट्रेशन निरस्त

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार के अधीन ग्रह मंत्रालय ने कानून के कथित उल्लंघन के आरोप में गांधी परिवार से जुड़े गैर सरकारी संगठन (NGO) राजीव गांधी फाउंडेशन का विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। यह कार्यवाही गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 में गठित एक अंतर-मंत्रालयी समिति द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है।

जांच के बाद गृह मंत्रालय की कार्यवाही

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राजीव गांधी फाउंडेशन का एफसीआरए (FCRA) लाइसेंस उसके खिलाफ हुई जांच के बाद रद्द किया गया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आरजीएफ की अध्यक्ष हैं, जबकि अन्य ट्रस्टियों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं।

वर्ष 1991 में की गई थी स्थापना

इंटर मिनिस्ट्रियल समिति का गठन हुआ था जांच के लिए

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट को चीन से फंडिंग के मामले में जांच के लिए इंटर मिनिस्ट्रियल समिति का गठन किया था। मंत्रालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA),आयकर अधिनियम, विदेशी चंदा विनियामक अधिनियम (FCRA) आदि के विभिन्न कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन की जांच के लिए इस समिति का गठन किया था।

« पिछली ख़बर नगर निकाय चुनाव: दीपावली के शुरू होगी वार्ड आरक्षण प्रक्रिया... अगली ख़बर » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवानों के साथ मनाया दीपावली का...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें