🕒 02 July 2026, Thursday
देश

नगर निकाय चुनाव: दीपावली के शुरू होगी वार्ड आरक्षण प्रक्रिया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 107 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नगर निकाय चुनाव: दीपावली के शुरू होगी वार्ड आरक्षण प्रक्रिया

झांसी। नगर निकाय चुनाव को लेकर रैपिड सर्वे समेत अन्य कार्य अंतिम दौर में है। अब आरक्षण तय होने को लेकर जारी होने वाले शासनादेश का इंतजार है। नगर निगम सदन का कार्यकाल इस वर्ष दिसंबर में खत्म हो जाएगा। समय पर चुनाव कराने को लेकर सरकार तैयारियों में जुटी है। 20 अक्तूबर तक शासन ने सभी जनपदों से पिछड़ी जातियों के रैपिड सर्वे की रिपोर्ट तलब की है। रैपिड सर्वे की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आरक्षण का फार्मूला तय होगा। इस रिपोर्ट के आधार पर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया आरंभ होगी। अफसरों का भी कहना है कि अब दीपावली के बाद ही आरक्षण प्रक्रिया आरंभ हो सकेगी। नई जनगणना न होने से इस दफा वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर नगर निगम चुनाव कराए जा रहे हैं। पुरानी जनगणना के चलते महानगर के 60 वार्डों की संख्या में भी कोई बदलाव नहीं होगा। सिर्फ वार्डों के आरक्षण में ही बदलाव होगा। इस संबंध में नगर आयुक्त पुलकित गर्ग का कहना है कि शासनादेश के मिलते ही आरक्षण प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

« पिछली ख़बर Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना ने आज बंद क... अगली ख़बर » गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, राजीव गांधी फाउंडेशन का रजिस्ट्र...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें